IND vs ENG

IND vs ENG: टीम इंडिया की तरफ से मैनचेस्टर में खेलेंगे 3 विकेटकीपर, ऋषभ पंत की चोट से बन रहा ये समीकरण

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

Inida vs England 4th Test: लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उंगली में चोट लग गई थी। जिसके चलते वे विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे, हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी जरूर की थी। पंत की जगह मैच में ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था। हालांकि अभी तक पंत पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते उनके चौथे टेस्ट में खेलने पर संशय बना हुआ है। हालांकि टीम इंडिया हर हाल में पंत को चौथा टेस्ट खिलाना चाहेगी।

विज्ञापन

चोट के चलते पंत को प्रैक्टिस सेशन से भी आराम दिया गया था। जिसकी जानकारी टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने दी। उनका कहना है कि हम नहीं चाहते कि फिर से हमें मैच के बीच में विकेटकीपर बदलना पड़े। ऐसा में हो सकता है पंत मैनचेस्टर में बल्लेबाजी तो करें लेकिन विकेटकीपिंग उनकी जगह ध्रुव जुरेल कर सकते हैं, हालांकि केएल राहुल के रूप में भी टीम इंडिया के पास विकेटकीपर का विकल्प है। पंत की चोट के चलते अब ऐसा समीकरण बनता हुआ दिखाई दे रहा है कि मैनचेस्टर में टीम इंडिया की तरफ से 3 विकेटकीपर बल्लेबाज खेले।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ