India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 387 रन बनाए थे, इसके टीम इंडिया भी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 387 रन ही बना पाई थी। तीसरे दिन टीम इंडिया की पारी 387 रनों पर सिमट गई, जिससे दोनों टीमें बराबरी पर रही और टीम इंडिया कोई बढ़त हासिल नहीं कर पाई थी। इसके बाद टीम इंडिया के पास तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 या 3 ओवर डालने का मौका था, लेकिन ऐसा हो न सका । तीसरे दिन का आखिरी ओवर टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह करने आए थे और इस ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाज खूब ड्रामा करते दिखे जो भारतीय खिलाड़ियों को भी रास नहीं आया।
आखिरी ओवर में जमकर हुआ ड्रामा
तीसरे दिन टीम इंडिया 387 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद मैच में 6 मिनट का समय बचा हुआ था, जिसमें भारतीय टीम 2 ओवर तो आराम से कर सकती थी, लेकिन उम्मीद थी कि टीम इंडिया 3 ओवर करने की तरफ जाएगी, जिससे बुमराह को 2 ओवर अकेले करने का मिल जाए लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली ने आखिरी ओवर में जमकर ड्रामा किया, जिसके चलते टीम इंडिया को महज 1 ही ओवर करने का मौका मिला।
क्रॉली की इस हरकत से बुमराह से लेकर कप्तान शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज भी काफी गुस्से में दिखाई दिए। क्रॉली की हरकतों से साफ पता चल रहा था कि वे टीम इंडिया को एक और ओवर डालने का मौका नहीं देना चाहते है। इस बीच कप्तान शुभमन गिलल इंग्लिश बल्लेबाजों को सुनाते हुए भी दिखाई दिए।
इंग्लैंड के पास 2 रन की बढ़त
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया को महज एक ओवर करने का मौका मिला था। इस एक ओवर में इंग्लैंड ने 2 रन बनाए। अब इंग्लैंड के पास 2 रनों की बढ़त हो गई है। अब चौथे दिन टीम इंडिया चाहेगी कि इंग्लैंड को जल्द से जल्द ऑलआउट करके मैच पर कब्जा किया जाए।
ये भी पढ़ें:- RCB को खिताब जीताने वाला गेंदबाज बाहर, ऑस्ट्रेलिया में नए ‘सिक्सर किंग’ की हुई वापसी
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 hr ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines