Live Updates
चौथे दिन का खेल हुआ खत्म
बर्मिंघम टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लिश टीम ने 72 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल ओली पोप और हैरी ब्रूक मैदान पर मौजूद हैं। आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 536 रन चाहिए। जबकि टीम इंडिया को 7 विकेट चटकाने होंगे।
इंग्लिश टीम को लगा सबसे बड़ा झटका
इंग्लैंड की टीम फिलहाल बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है। टीम ने 50 रनों के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा किया है। दिग्गज जो रूट को आकाशदीप ने सिर्फ 6 रनों के स्कोर पर बोल्ड कर दिया है।
इंग्लैंड ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। जो रूट और ओली पोप फिलहाल इंग्लैंड की उम्मीदों को ढो रहे हैं।
बेन डकेट भी लौटे पवेलियन
जैक क्रॉली के बाद इंग्लिश टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज बेन डकेट भी सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। डकेट को 25 रनों के स्कोर पर आकाशदीप ने बोल्ड करके पवेलियन भेजा।
इंग्लिश टीम को लगा पहला झटका
608 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को दूसरे ओवर में ही बड़ा झटका लगा। जब सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली बिना खाता खोले ही मोहम्मद सिराज का शिकार बन गए।
इंग्लिश टीम की पारी हुई शुरू
बर्मिंघम टेस्ट मैच की चौथी पारी शुरू हो गई है। इंग्लिश टीम को मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 608 रन बनाने होंगे। वहीं भारतीय टीम को 10 विकेट अपने नाम करने होंगे।
टीम इंडिया ने की पारी घोषित
भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी में 180 रनों की लीड को जोड़ दें तो इंग्लैंड की टीम को जीत दर्ज करने के लिए 608 रनों का लक्ष्य मिला है।
बर्मिंघम टेस्ट मैच में टीम इंडिया की लीड 600 पार
टीम इंडिया ने बर्मिंघम टेस्ट मैच में 603 रनों की लीड कर ली है। टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 423 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर नजर आ रहे हैं।
सस्ते में पवेलियन लौटे नीतीश रेड्डी
भारतीय टीम ने नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में छठा विकेट गंवा दिया है। रेड्डी सिर्फ 1 रन बनाकर ही जो रूट की गेंद पर पवेलियन लौट गए।
शुभमन गिल लौटे पवेलियन
कप्तान शुभमन गिल 161 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार बने। टीम इंडिया ने 412 रन बनाकर 5 विकेट गंवाए हैं। इसी के साथ टीम इंडिया की टोटल लीड 592 रनों की हो गई है।
कप्तान गिल का एक और कीर्तिमान
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ वो टेस्ट इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जिन्होंने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 150+ रन बनाए हैं।
टीम इंडिया के 350 रन पूरे
टीम इंडिया ने बर्मिंघम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 353 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। इसी के साथ टोटल लीड अब 533 रनों की हो गई है।
टीम इंडिया की लीड हुई 500 के पार
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 328 रन बना लिए हैं। जिसके कारण ही अब भारतीय टीम की टोटल लीड 508 रनों की हो गई है। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा अब तेजी से रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
शुभमन गिल का एक और शतक
पहली पारी में 269 रन बनाने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भी शानदार शतक जड़ दिया है। इसी के साथ वो सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं। जिन्होंने एक टेस्ट मैच में शतक और दोहरा शतक दोनों जड़ा है।
टीम इंडिया बड़े स्कोर की ओर चली
दूसरे टेस्ट मैच दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसाान पर 262 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल फिलहाल 80 रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं।
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
भारतीय टीम ने ऋषभ पंत के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया है। पंत 65 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार बने। टीम इंडिया ने 237 रनों पर 4 विकेट गंवाए हैं। फिलहाल लीड 417 रनों की हो गई है।
ऋषभ पंत ने जड़ा पचासा
पहले टेस्ट मैच में 2 शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत ने दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। पंत इस पारी में वनडे की तरह बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
कप्तान गिल ने जड़ा अर्धशतक
पहली पारी में 269 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भी शानदार पचासा जड़ दिया है। गिल भी दूसरी पारी में आक्रामक रुख अपना कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा
टीम इंडिया बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में भी रनों की बारिश कर रही है। जिसके कारण ही फिलहाल 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना चुकी है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू
बर्मिंघम टेस्ट मैच में चौथे दिन के खेल का दूसरा सेशन शुरू हो गया है। टीम इंडिया के लिए फिलहाल ऋषभ पंत और शुभमन गिल मैदान पर टिके हुए हैं।
चौथे दिन का पहला सेशन हुए भारत के नाम
दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पहले सेशन में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया है। फिलहाल 3 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया ने 177 रन बना लिए हैं। इसी के साथ लीड अब 357 रनों की हो गई है। फिलहाल मैदान पर कप्तान शुभमन गिल 24 रन बनाकर तो वहीं उपकप्तान ऋषभ पंत 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया ने पार किया 150 रनों का आंकड़ा
बर्मिंघम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल मैदान पर उपकप्तान ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल नजर आ रहे हैं।
भारत को लगा तीसरा झटका
टीम इंडिया ने बर्मिंघम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 55 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने हैं।
केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा है। पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद अब राहुल ने दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा है।
टीम इंडिया ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
पहली पारी में 180 रनों की लीड हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल मैदान पर कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टिके हुए हैं।
करुण नायर हो गए फेल
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे करुण नायर को एक बार फिर से अच्छी शुरुआत नहीं लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा सके। नायर 26 रनों की पारी खेलकर ब्रायडन कार्स का शिकार बने।
बर्मिंघम टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू
बर्मिंघम टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया फिलहाल 67 रन बनाकर 1 विकेट गंवा चुकी है। फिलहाल टीम इंडिया के पास 247 रनों की लीड है।
केएल राहुल से होगी बड़ी पारी की उम्मीद
केएल राहुल दूसरी पारी में अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल राहुल 28 रन बनाकर नाबाद है, अब इस खिलाड़ी से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पिछले मैच की दूसरी पारी में राहुल ने शानदार शतक भी लगाया था।
एजबेस्टन में इंग्लैंड ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
विदेशी धरती पर सिराज का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन
जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों पर जड़ा था शतक
तीसरे दिन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करते हुए महज 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था। जिसके चलते स्मिथ अब भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
एजबेस्टन में इतिहास रचने का मौका
टीम इंडिया के पास शुभमन गिल की अगुवाई में एजबेस्टन में इतिहास रचने का मौका है। टीम इंडिया आज तक एजबेस्टन में कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
भारत के पास 244 रन की बढ़त
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। अब चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज इस बढ़त को 450 के आस-पास ले जाना चाहेंगे। फिलहाल केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
एजबेस्टन में सबसे बड़ी सफल रनचेज
एजबेस्टन में सबसे बड़ी सफल रनचेज करने में इंग्लैंड का नाम आता है। साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ही 378 रन का टारगेट हासिल किया था। ऐसे में अब टीम इंडिया 400 से ज्यादा रन का टारगेट रखना चाहेगी।
तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल हुए थे आउट
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। टीम इंडिया को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा था। जायसवाल 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए थे।
मोहम्मद सिराज ने चटकाए 6 विकेट
तीसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। एजबेस्टन के मैदान पर 32 साल के बाद किसी मेहमान गेंदबाज ने 6 विकेट लिए।
पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाए 407 रन
मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 और हैरी ब्रूक ने 158 रनों की पारी खेली थी।
कैसा रहेगा आज बर्मिंघम का मौसम?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज बर्मिंघम में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।
India vs England 2nd Test Day 4 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। आज मैच के चौथे दिन का खेल हुआ। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 427 रन बनाकर पारी घोषित की। पहली पारी में 180 रनों की लीड होने के कारण इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 161 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम दिन का खेल खत्म होने तक 72 रनों पर 3 विकेट गंवा चुकी है। उन्हें आखिरी दिन जीत के लिए 536 रन चाहिए। वहीं टीम इंडिया को सिर्फ 7 विकेट चटकाने होंगे। भारत के लिए आकाशदीप ने आज 2 विकेट झटके। वहीं सिराज ने भी एक विकेट हासिल किया।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines