3 घंटे पहले शुरू होगा IND vs ENG दूसरा टी20I मैच, नोट कर लीजिए टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. हालांकि, दूसरे टी20 मैच की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव है. यहां जानिए कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी20 मैच और आप इस कहां लाइव देख पाएंगे.

India vs England 2nd T20I (Image generated by AI)

India vs England 2nd T20I (Image generated by AI)

India vs England 2nd T20I Match Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. बारिश की वजह से 1 जुलाई को चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला गया सीरीज का पहला रद्द हो गया था. ऐसे में अब सबकी नजरें दूसरे टी20 मैच पर टिकी हैं. हालांकि, यह मैच पहले टी20 मुकाबले के समय पर शुरू नहीं होगा. दूसरे टी20 मैच की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव है.

विज्ञापन

सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था, जिसकी वजह से कई भारतीय फैंस इस मैच को लाइव नहीं देख पाए थे. लेकिन इस बार भारतीय फैंस पूरे लाइव मैच का रोमांच मजा उठा पाएंगे. तो चलिए आपको भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच की टाइमिंग के बारे में बताते हैं, ताकि कही आप मैच मिस न कर दें.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा IND vs ENG 2nd T20I मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर आमने-सामने होंगी.

कितने बजे शुरू होगा IND vs ENG 2nd T20I मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे होगा. यानी पहले टी20 के मुकाबले इस बार मैच 3 घंटे पहले शुरू होगा और करीब 10.30 बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा.

विज्ञापन

कहां देखें IND vs ENG 2nd T20I मैच लाइव?

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20I मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्टोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, भारतीय फैंस दो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सोनी लिव और जियोहॉटस्टर ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

IND vs ENG T20I: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ