IND vs ENG: संजू सैमसन नहीं, ये खिलाड़ी हो सकता है दूसरे T20 मैच से बाहर, बार-बार कर रहा है एक ही गलती!

IND vs ENG: टीम इंडिया मौजूदा समय में कमबैक करने का प्रयास कर रही है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया कमबैक करने का पूरा प्रयास कर रही है. दूसरे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल कमबैक करने का प्रयास कर रही है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया एक भी मुकाबला इस फॉर्मेट में नहीं जीती है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ये जीत का सूखा खत्म करने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को नहीं बल्कि टीम के स्टार खिलाड़ी को बाहर कर सकती है. इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ समय से बार-बार एक ही गलती दोहराई है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

संजू सैमसन नहीं होंगे बाहर

संजू सैमसन नहीं होंगे बाहर 2 / 6

मौजूदा समय में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से पिछले 3 पारियों में रन नहीं आए हैं. जिसके कारण ही उनको बाहर करने की मांग उठ रही है. हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो टीम मैनेजमेंट उन्हें कम से कम 2 मैच और बैक कर सकता है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने किया है निराश

इस खिलाड़ी ने किया है निराश 3 / 6

पिछले 3 मैचों में सबसे ज्यादा निराश टीम इंडिया के नए उपकप्तान तिलक वर्मा ने किया है. तिलक लगातार धीमी बल्लेबाजी करके अपनी टीम का फंसा दे रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में मिली के भी सबसे बड़े विलेन तिलक वर्मा ही थी.  (Pic Credit- Tilak Varma Instagram)

बार-बार तिलक दोहरा रहे हैं एक ही गलती

बार-बार तिलक दोहरा रहे हैं एक ही गलती4 / 6

आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में तिलक वर्मा ने 21 गेंदों में सिर्फ 19 रन ही बनाए. जिसके बाद दूसरे टी-20 मुकाबले में उन्होंने 46 गेंदों में 55 रन जोड़े. इतना ही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 13 गेंदों में इतने ही रन जोड़े. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

विज्ञापन

बीच के ओवरों में रन गति कर रहे हैं धीमी

बीच के ओवरों में रन गति कर रहे हैं धीमी 5 / 6

तिलक वर्मा बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं. जहां पर वो टीम की रन गति को धीमी कर रहे दे रहे हैं. जिसके कारण ही सामने वाले बल्लेबाज के ऊपर दबाव बन जाता है. आईपीएल 2026 में भी तिलक धीमी बल्लेबाजी ही कर रहे हैं. (Pic Credit- Tilak Varma Instagram)

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका 6 / 6

अगर टीम मैनेजमेंट ने तिलक वर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया, तो उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हो सकती है. हालांकि ऐसी स्थिति में ईशान किशन को नंबर 3 से 4 पर भेजा जा सकता है. वहीं संजू सैमसन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन