IND vs ENG: दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित Playing 11, इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय!

India vs England 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

IND vs ENG

IND vs ENG

India vs England 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है। अब दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन अभी दूसरे मैच में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता!

टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया था। जिसके बाद दूसरे मैच को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कम ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि चेन्नई की पिच स्पिन फ्रेंडली होने के चलते दूसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। अगर सुंदर को मौका मिलता है तो फिर नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे ये खिलाड़ी

पहले टी20 में टीम इंडिया अर्शदीप सिंह के रूप में एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी थी। हालांकि, हार्दिक पांड्या ने उनका साथ निभाया था। ऐसे में एक बार फिर से इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों ने पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ