ICC मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर घोषित, भारत के किसी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

ICC Men's ODI Team Of The Year 2024

ICC Men's ODI Team Of The Year 2024

ICC Men’s ODI Team Of The Year 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 का ऐलान कर दिया है। इस टीम में टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है। इसके अलावा टीम की कमान श्रीलंका के चरिथ असलंका को सौंपी गई है। इस टीम में सबसे ज्यादा तीन देशों के खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन

इन टीमों के खिलाड़ियों को मिली जगह

मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 में अफगानिस्तान के 3, पाकिस्तान के 3, श्रीलंका के 4 और वेस्टइंडीज के एक खिलाड़ी को मौका मिला है। श्रीलंका के चरिथ असलंका, कुशल मेंडिस, पाथुम निसंका और वानिंदु हसंरगा को शामिल किया गया है। वहीं पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब, शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ को चांस मिला है। अफगानिस्तान की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह उमरजई और गजनफर को मौका मिला है। वहीं वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन टीमों के खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

आईसीसी की मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों के किसी भी खिलाड़ी को चांस नहीं मिला है। टीम इंडिया ने साल 2024 में महज एक वनडे सीरीज खेली थी। ये सीरीज भारत ने श्रीलंका के साथ खेली थी, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

आईसीसी मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024

चरिथ असलंका (कप्तान), कुशल मेंडिस, पाथुम निसंका, वानिंदु हसंरगा, सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, हारिस राउफ, रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह उमरजई, गजनफर, शेरफेन रदरफोर्ड।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ