India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जा रहा है। मैच के 2 दिन पूरे हो चुके हैं। दोनों टीमें अभी बराबरी पर दिख रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए थे। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ये तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने चटकाए थे, हालांकि दूसरे दिन का अपना आखिरी ओवर बुमराह कभी नहीं भूल पाएंगे। इस ओवर में बुमराह ने 3 नो बॉल फेंकी।
हैरी ब्रूक को मिला जीवदान
जो रूट के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक बल्लेबाजी करने आए थे, वहीं आखिरी में बुमराह ने ब्रूक को अपनी बाउंसर के जाल में फंसा लिया था। बुमराह की बाउंसर पर ब्रूक का मोहम्मद सिराज ने कैच पकड़ लिया था, लेकिन तभी अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया। जिससे हैरी ब्रूक को जीवनदान मिल गया।
अगर बुमराह की ये गेंद नो बॉल न होती तो ब्रूक को बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौटना पड़ता। अब देखने वाली बात होगी कि तीसरे दिन हैरी ब्रूक कितनी लंबी पारी खेलते हैं? अपने आखिरी ओवर में बुमराह ने कुल 9 गेंद डाली थी।
दूसरे दिन इंग्लैंड को लगे 3 झटके
गेंदबाजी में दूसरे दिन टीम इंडिया की शानदार शुरुआत रही थी और बुमराह ने पारी की शुरुआत में ही टीम इंडिया को पहली सफलता दिला दी थी। बुमराह ने जैक क्राउली को 4 रन के स्कोर पर आउट कर दिया था। इसके बेन डकेट 62 और जो रूट 28 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं ओली पोप ने दूसरे दिन शानदार शतक लगाया। फिलहाल ओली पोप 100 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है दूसरी तरफ हैरी ब्रूक अभी अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 3 बल्लेबाजों के शतक के बाद भी टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, गिल की कप्तानी में पहली बार हुआ ऐसा
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
5 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines