IND vs AUS: संन्यास लेने के बाद अश्विन का पहला रिएक्शन आया सामने, इन खिलाड़ियों को कहा थैंक यू

R Ashwin: गाबा टेस्ट खत्म होते ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले के बाद भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन का पहला रिएक्शन सामने आया है।

Rohit Ashwin

Rohit Ashwin

R Ashwin Retirement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त होते ही भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही आधुनिक युग में स्पिन गेंदबाजी को फिर से परिभाषित करने वाले एक उल्लेखनीय क्रिकेटर के करियर का अंत हो गया। अश्विन ना सिर्फ एक महान गेंदबाज थे, बल्कि एक रणनीतिक मास्टरमाइंड भी थे, जिन्होंने अपनी स्पिन पर दुनियाभर के कई बेहतरीन बल्लेबाजों को नचाया।

विज्ञापन

गाबा टेस्ट के बाद भारत के स्पिन महारथी रविचंद्रन अश्विन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के नामों का जिक्र किया। अश्विन ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं आपका ज्यादा समय नहीं लूंगा। यह इंटरनेशनल लेवल पर सभी फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेटर के रूप में मेरा आखिरी दिन होगा।’ इस दौरान उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया और घोषणा करने के बाद चले गए।’

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IND vs AUS: आर अश्विन ने ‘नाखुश’ होकर लिया संन्यास, हैरान करने वाली वजह आई सामने

अश्विन का रिकॉर्ड 

765 विकेट के साथ अश्विन भारत की ओर से अनिल कुंबले के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 24 की औसत से 537 विकेट लिए हैं। वह विकेट लेने वालों की ओवरऑल लिस्ट में भी 7वें स्थान पर हैं। वह 98 मैचों में 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज भी हैं। अश्विन के नाम एक पारी में 37 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड है, जो श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरा सर्वाधिक है।

विज्ञापन

अश्विन के संन्यास पर क्या बोले रोहित?

38 साल के इस खिलाड़ी ने एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेला और एक विकेट लिया। अश्विन के मंच से जाने के बाद रोहित ने कहा, ‘वह अपने फैसले को लेकर बहुत आश्वस्त थे। हमें उनकी बात का समर्थन करना चाहिए।’ घोषणा से कुछ घंटे पहले अश्विन को ड्रेसिंग रूम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ भावुक पल बिताते हुए देखा गया। अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ ही वह अपने पीछे एक जबरदस्त विरासत और उन युवाओं के लिए बड़ी जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं जो उनकी जगह लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ