Live Updates
दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 164-5 है। भारत इस समय कंगारू टीम से 310 रन पीछे है, जबकि उसके पांच विकेट बाकी है।
भारत को लगा पांचवां झटका
स्कॉट बोलैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को एक के बाद एक झटके देते हुए आकाश दीप को चलता किया है। आकाश दीप अपना खाता भी नहीं खोल सके। भारत का स्कोर 159-5 है।
विराट कोहली भी लौटे पवेलियन
कंगारू टीम ने भारत को डबल झटका देते हुए मैच में अपनी पकड़ मजबूत की है। टीम यशस्वी के विकेट से उभरी ही नहीं थी कि टीम ने अब विराट कोहली का भी विकेट गंवा दिया है। भारत का स्कोर 154-4 है।
भारत को लगा तीसरा झटका
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अनलकी रहे हैं, जहां वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। उन्होंने 82 रन बनाए। भारत का स्कोर 154-3 है।
विराट-यशस्वी के बीच शतकीय साझेदारी
विराट-यशस्वी की जोड़ी ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाकर मैच में टीम की वापसी कराई है।
यशस्वी-विराट के बीच 75 रनों की साझेदारी
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 75 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 126-2 है।
यशस्वी ने जड़ी फिफ्टी
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मैच में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। यह उनके करियर की चौथी फिफ्टी है। इसी के साथ भारत का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है।
विराट की कवर ड्राइव ने लूटी महफिल
खराब फॉर्म से जूझ रहे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पैट कमिंस की गेंद पर आकर्षक कवर ड्राइव लगाकर महफिल लूटी है। इस शॉट से उनके आत्मविश्वास में इजाफा होगा।
तीसरे सेशन का खेल शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली यशस्वी का साथ देने आए हैं।
केएल राहुल हुए आउट
टी-ब्रेक से ठीक पहले टीम इंडिया को केएल राहुल के रूप में दूसरा झटका लगा है। राहुल को पैट कमिंस ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 24 रन बनाए।
भारत के 50 रन पूरे
टीम इंडिया ने पहली पारी में 50 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय क्रीज पर केएल राहुल 24 जबकि यशस्वी जायसवाल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर इस समय 51-1 है।
राहुल-यशस्वी ने संभाला मोर्चा
कप्तान रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला है। दोनों ने अब तक दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़ दिए हैं।
भारत की खराब शुरुआत
मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में भारत की खराब शुरुआत रही है, जहां टीम के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ तीन रन बनाकर पैट कमिंस के शिकार बने हैं।
भारत की पारी शुरू
यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की पारी का आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने बॉलिंग अटैक की शुरुआत की है।
474 रनों पर सिमटी कंगारू टीम
ऑस्ट्रेलिया की पारी 474 रनों पर खत्म हुई है। टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने 140 रनों की पारी खेली, जबकि भारत की ओर जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके।
स्टीव स्मिथ की पारी का हुआ अंत
आखिरकार स्टीव स्मिथ की पारी का अंत हो गया है। उन्हें तेज गेंदबाज आकाश दीप ने चलता किया, जिससे उनकी 140 रनों की पारी खत्म हो गई।
ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका
भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा ने पारी का तीसरा विकेट झटकते हुए मिचेल स्टार्क को पवेलियन की राह दिखाई है। स्टार्क ने 15 रन बनाए।
लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 454-7
ऑस्ट्रेलिया टीम ने दूसरे दिन जबरदस्त खेल दिखाते हुए पहले सेशन में 150 के करीब रन बना डाले हैं। लंच ब्रेक तक टीम का स्कोर 454-7 है। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 139 और मिचेल स्टार्क 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
फिफ्टी से चूके कमिंस
कंगारू कप्तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ फिफ्टी जड़ने से चूक गए हैं। उनकी पारी लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा ने खत्म की।
ऑस्ट्रेलिया के 400 रन पूरे
स्टीव स्मिथ के धांसू शतक के दम पर कंगारू टीम ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। स्मिथ ने कप्तान कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी पूरी कर ली है।
स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक
कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट करियर का 34वां शतक जड़ दिया है। उनके इस शतक के दम पर टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
ऑस्ट्रेलिया के 350 रन पूरे
स्टीव स्मिथ की जोरदार पारी की बदौलत कंगारू टीम ने 350 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय स्टीव स्मिथ 86 जबकि कप्तान पैट कमिंस 34 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम का स्कोर 359-6 है।
सातवें विकेट की तलाश में भारत
चौथे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए अब तक सातवें विकेट के लिए 43 रन जोड़ दिए हैं। ऐसे में भारत विकेट की तलाश में है।
भारत को फिर से जसप्रीत बुमराह से उम्मीदें
मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की नजरें एक बार फिर से अपने सदाबहार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से हैं, जो अब अपने नाम अब तक तीन विकेट कर चुके हैं।
स्टीव स्मिथ की नजरें शतक
चौथे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से चार बल्लेबाजों ने फिफ्टी जड़ी। इसमें एक नाम दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का भी था। स्मिथ पहले दिन 68 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। उनकी कोशिश अब शतक पूरा करने पर है।
दूसरे दिन का खेल शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया की कोशिश कंगारू टीम को 350 रनों से पहले ऑलआउट करने पर होगी।
India vs Australia 4th Test Day 2 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की 140 रनों की पारी की बदौलत पहली पारी में 474 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। उनके अलावा रविंद्र जड़ेजा को तीन जबकि आकाश दीप को दो विकेट मिले। दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने पांच विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 82 रनों की पारी खेली। टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया से 310 रन पीछे है।
नीचे पढ़ें दूसरे दिन की हाइलाइट्स-
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines