India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की जीत अब काफी मुश्किल मानी जा रही है। हालांकि टीम इंडिया इस मैच में फॉलोऑन से बच गई। जिसमें आकाश दीप ने बड़ी भूमिका निभाई। आकाश दीप ने ये भूमिका चौथे दिन बल्लेबाजी करते हुए निभाई। हालांकि इस दौरान आकाश दीप ने कुछ ऐसा काम कर दिया, जिसके बाद उनको ट्रेविस हेड से माफी भी मांगनी पड़ी।
आकाश दीप ने क्यों मांगी माफी?
दरअसल चौथे दिन जब आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह बैटिंग कर रहे थे, तब ये वाकया देखने को मिला। पारी का 78वां ओवर नाथन लियोन कर रहे थे और उनके सामने आकाश दीप थे। तभी नाथन की एक गेंद आकाश दीप के पैड और घुटने के बीच में फंस गई। जिसके बाद आकाश गेंद हेड को देने की बजाय जमीन पर फेंक दी, जिससे हेड थोड़े निराश दिखे। तभी आकाश दीप को महसूस हुआ और उन्होंने तुरंत हेड से माफी मांगी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: गाबा टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कपिल देव को छोड़ा पीछे
आकाश दीप ने खेली थी 31 रन की पारी
चौथे दिन टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन आकाश दीप ने सूझबूझ के साथ कमाल की बल्लेबाजी करके टीम इंडिया के बचाया। आकाश दीप की बल्लेबाजी देखकर विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर से लेकर पूरा ड्रेसिंग रूम झूम उठा था। पहली पारी में आकाश दीप ने 31 रन की अहम पारी खेली। अपनी पारी के दौरान आकाश दीप ने 2 चौके और एक शानदार छक्का लगाया था।
इसके अलावा पांचवें दिन टीम इंडिया की पहली पारी 260 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से काफी खतरनाक गेंदबाजी भी देखने को मिली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘मैं जस्सी भाई पर…’ Google भी हुआ जसप्रीत बुमराह का फैन, कमेंट वायरल
संबंधित खबरें
अंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
5 mins agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
23 mins agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
46 mins agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
59 mins agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
1 hr agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
1 hr agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
2 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
3 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
4 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines