IND vs AUS: क्या विराट कोहली हो गए चोटिल? वीडियो ने बढ़ाई टेंशन

India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। इससे पहले विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।

Virat Kohli

Virat Kohli

India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। ये डे-नाइट मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाएगा। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से थोड़ी मुश्किल में दिखाई दे रही है तो वहीं अब भारत की भी टेंशन थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल विराट कोहली को नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान घुटने पर पट्टी बांधे हुए देखा गया था। जिससे फैंस की चिंता भी थोड़ी बढ़ गई है।

विज्ञापन

घुटने पर बंधी पट्टी

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विराट अपने घुटने पर पट्टी बंधवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की टेंशन बढ़ने लगी है। फैंस को लग रहा है कि कहीं विराट सच में तो चोटिल नहीं हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि इसको लेकर अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। हालांकि विराट को देखकर लगा कि उनको हल्की मामूली चोट लगी है, जिससे खतरे की ज्यादा कोई बात नहीं है।

विज्ञापन

पर्थ टेस्ट में जड़ा था शतक

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच पर्थ में खेला गया था। जिसको टीम इंडिया ने 295 रन से जीत लिया था। इस मैच की पहली पारी में विराट फ्लॉप साबित हुए थे, लेकिन दूसरी पारी में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में कोहली ने 143 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। इस मैच को जीतने के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ