IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज जारी है. पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है. धर्मशाला में खेले गए मुकाबले को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि मेहमान टीम मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी. लखनऊ की पिच कैसा खेलेगी. आइए जानते हैं.
कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
इकाना की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है. इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. खासकर गेंद पुरानी होने के बाद अधिक घुमने लगती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में समस्या का सामना करना पड़ता है. इस मैदान पर पहला इंटरनेशनल मैच अफगानिस्तान ने ही खेला था. इस मैदान पर साउथ अफ्रीका ने वनडे प्रारूप में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 311 रन बनाए थे. ऐसे में बल्लेबाजों को इस पिच पर अग्निपरीक्षा देनी पड़ सकती है.
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपबल्ध रहेगी, इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मुकाबले का लाइव स्कोर आप न्यूज 24 की वेबसाइट पर देख सकते हैं. भारतीय समयानुसार मुकाबला 1:30 बजे दिन में शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह/दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक/मोहम्मद सलीम साफी.