टीम इंडिया में डेब्यू के बाद भी मंडराएगा वैभव सूर्यवंशी पर बैन का खतरा! वजह जानकर उड़ जाएंगे फैंस के होश

Team India: इंडिया ए के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी की 15 जून को श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ लड़ाई हो गई. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर लगातार उनको बैन करने की मांग कुछ आलोचक उठा रहे हैं. हालांकि अभी तक आईसीसी ने इस मामले में उनके खिलाफ एक्शन नहीं लिया है.

Vaibhav Sooryavanshi Fight

Pic Credit- X

Team India: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज में 15 जून को मुकाबला खेला गया. जहां पर श्रीलंका की टीम ने सुपर ओवर में जाकर मुकाबला जीत लिया. इस जीत के बाद जोश में आकर श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलम्बेज ने कुछ कमेंट किया. जिसके बाद सूर्यवंशी गुस्से में आ गए और उनकी तरफ तेजी से मुड़े. जिसके बाद 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने उन्हें धक्का दे दिया. इस विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है. सूर्यवंशी ने अगर इस गलती को नहीं सुधारा, तो उनके ऊपर बैन का खतरा मंडराता रहेगा. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी पर मंडराता रहेगा बैन का खतरा

इंडिया ए के खिलाफ सीरीज के बाद वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ आयरलैंड के दौरे पर जाएंगे. जहां पर 26 और 28 जून को 2 टी-20 मुकाबले खेले जाने हैं. इस सीरीज के लिए चुनी गई टीम में 15 साल के सूर्यवंशी भी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी सीरीज के दौरान ही भारतीय टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दे सकती है. 

विज्ञापन

सूर्यवंशी इंटरनेशनल स्टेज पर ये गलती नहीं दोहरा सकते हैं. पिछले 1 साल में सूर्यवंशी ने 2 बार मैदान पर लड़ाई की है. दोनों ही बार वैभव बहुत ही आक्रामक नजर आए. जिसका नुकसान बड़े लेवल पर हो सकता है. अगर यही गलती सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए की होती, तो उनके ऊपर कुछ मैचों का बैन अब तक लग चुका होगा. ऐसे में अगर वैभव ने अति आक्रामकता को नहीं रोका, तो उनके ऊपर बैन लगने का खतरा मंडराता रहेगा.  

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भी भिड़े थे सूर्यवंशी 

इससे पहले अंडर-19 एशिया कप फाइनल 2025 के दौरान भी वैभव सूर्यवंशी को बहुत गुस्से में देखा गया था. फाइनल मुकाबले में सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 26 रन बनाए थे. जिसके बाद वो आउट हो गए थे. वैभव के आउट होने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा ने आक्रामक जश्न मनाया और कुछ कहा. जिसके बाद वैभव उनकी तरफ तेजी से बढ़े, हालांकि उस समय विहान मल्होत्रा ने उन्हें रोक लिया था. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने अपने जूते की ओर इशारा किया था. 15 वर्षीय युवा अभी अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ