मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट, वापसी को लेकर कही ये बात

Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी करीब एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। उन्होंने आखिरी मुकाबला 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ind vs - 2024-10-21T164346.311

Mohammed Shami Fitness Update: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। इस दौरे पर टीम इंडिया के फैंस मोहम्मद शमी की वापसी देखना चाहते हैं। शमी पिछले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। उन्हें घुटने में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से वो टी20 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाए। इसी बीच उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

अपनी वापसी को लेकर शमी ने दिया बड़ा अपडेट

हाल में ही मोहम्मद शमी ने एक इवेंट में हिस्सा लिया था। जहां पर उन्होंने ANI को बताया कि उनका घुटना अब ठीक है और उनकी फिटनेस भी पहले से बेहतर है। उम्मीद है कि वो जल्द ही फिट हो जाएंगे और क्रिकेट के मैदान में वापसी करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में केएल राहुल को मिलेगा मौका?

विज्ञापन

वीडियो हुआ था वायरल

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल की देखरेख में गेंदबाजी भी की थी। पहले उम्मीद कि जा रही थी कि उन्हें रणजी ट्रॉफी के दौरान मौका मिल सकता है, लेकिन बंगाल की टीम ने उन्हें शामिल नहीं किया था। उन्हें दलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने शमी को लेकर दिया था बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनना मुश्किल है। उन्हें घुटने में सूजन है। इस वजह से उनकी रिकवरी में देरी हो रही है। वो वह फिलहाल डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए में हैं। हम कमज़ोर शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं लाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ