2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक के बाद भारत ने पेश किया एशियन गेम्स की मेजबानी का दावा, कब होगा बड़ा ऐलान?

2038 Asian Games: भारत में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा और 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी दावेदारी की जा चुकी है. अब इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने एशियन गेम्स का आयोजन भारत में कराने के लिए दावेदारी पेश कर दी है.

2038 Asian Games

2038 एशियन गेम्स

2038 Asian Games: भारत में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होने वाला है. इसके अलावा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने 2036 के ओलंपिक को भारत में कराने के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी. अब भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक और बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी करने की योजना IOA द्वारा बनाई जा रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2038 के एशियन गेम्स का भारत में आयोजन कराने के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने अपनी दावेदारी पेश की है.

विज्ञापन

भारत ने पेश की एशियन गेम्स की मेजबानी की दावेदारी!

2026, 2030 और 2034 के एशियन गेम्स के मेजबानों का पहले ही ऐलान हो गया है. 2026 के एशियन गेम्स का आयोजन जापान में होगा, वहीं 2030 में यह प्रतियोगिता दोहा में देखने को मिलेगी. 2034 में सऊदी अरब का रियाद एशियन गेम्स की मेजबानी करेगा.

विज्ञापन

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के CEO रघुराम अय्यर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ‘हम एशियन गेम्स को भारत लाने में रुचि दिखा रहे हैं. हम OCA से बातचीत कर रहे हैं और हमने अपनी रुचि दिखाते हुए उन्हें एक लेटर भी लिखा है. हम OCA के साथ बातचीत में बने रहेंगे.’

विज्ञापन

क्या भारत में होगा एशियन गेम्स 2038?

भारत ने एशियन गेम्स 2038 की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है. चीन में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया की बोर्ड मीटिंग के दौरान भारत के प्रस्ताव के बारे में चर्चा हुई थी. OCA की टीम जल्द ही भारत आएगी और शुरुआती मूल्यांकन करेगी. भारतीय सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अहमदाबाद में काफी निवेश किया है, क्योंकि उनका लक्ष्य 2036 के ओलंपिक की मेजबानी करना है. उम्मीद की जा रही है कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एका एरीना और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ