IND vs AFG: धर्मशाला में बजा भारत का डंका, पहले वनडे मैच में चारों खाने चित हुए अफगान के धुरंधर

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच में धर्मशाला में खेला गया था. इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की. अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतक जमाया था.

Shubman Gill/ AI Created Image

Shubman Gill/ AI Created Image

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला गया था. बारिश की वजह से मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया था. इस मैच को भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम किया. भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली. इसके अलावा गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी की. वहीं, अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतकीय पारी खेली. हालांकि उनकी शतकीय पारी बेकार चली गई. भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने बनाए थे 194 रन

अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे गुरबाज ने 51 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के अपने नाम किए. अफगानिस्तान के लिए वह वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बने. उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. गुरबाज के अलावा कोई भी अफगानी खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर सका. इब्राहिम जादरान ने 4 गेंदों में 1 और सदिकुल्लाह अटल 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने 30 गेंदों में 27 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए. अफगानिस्तान ने 24.5 ओवर में 194/10 रन बनाए थे.

विज्ञापन

ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई. रोहित शर्मा 16 गेंदों में 16 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके अलावा गिल ने शानदार बल्लेबाजी की. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ईशान किशन ने 22 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. वहीं, श्रेयस अय्यर के बल्ले से 15 गेंदों में 12 रन निकले. कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए. भारत ने 22.5 ओवर में 195/3 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ