IND vs SA: भारत ने धर्मशाला में 7 विकेट से दर्ज की यादगार जीत, साउथ अफ्रीका को मिली करारी हार

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ भारतीय टीम 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी है. इस मैच में भारत के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया.

भारत और साउथ अफ्रीका धर्मशाला में

भारत और साउथ अफ्रीका धर्मशाला में

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-2-0 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा टी-20 मैच धर्मशाला में खेला गया. भारत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली. भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया, जबकि बाद में शानदार बल्लेबाजी कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज में टीम इंडिया इस जीत के साथ 2-1 से आगे हो गई है.

विज्ञापन

117 रनों पर सिमटी थी साउथ अफ्रीका

इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई. अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने 3 गेंदों में 1 रन बनाए, जबकि रीजा हेंड्रिक्स खाता तक नहीं खोल पाए. इसके अलावा एडेन मार्करम ने 46 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए. इसके अलावा डोनोवन फेरेरा 15 गेंदों में 20 रन बनाकर चलते बने.

विज्ञापन

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

भारत ने हासिल किया लक्ष्य

118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने मुकाबला आसानी के साथ अपने नाम कर लिया. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टीम को धांसू शुरुआत दी. उन्होंने 18 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. वहीं, शुभमन गिल ने 23 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंदों में 12 रन बनाए. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 25 रन बनाए. भारत ने 15.5 ओवर में 120/3 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ