Womens T20 World Cup: इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा भारी?

IND vs PAK: महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालने वाली हैं। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है। दर्शक इस मैच का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

IND vs PAK (1)

Women’s T20 World Cup 2024: टी-20 महिला विश्व कप 2024 की मेजबानी इस बार आईसीसी ने बांग्लादेश को सौंपी थी। लेकिन बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद टूर्नामेंट को यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। टूर्नामेंट का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम भी विश्व कप 2024 में भाग लेने के लिए तैयार है। हालांकि इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच में भी भिड़ंत होने वाली है।

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान की इस दिन होगी भिड़ंत

भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टी-20 विश्व कप 2024 में भाग लेगी। पहला मैच भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। मुकाबला 4 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ने वाली है। मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार केवल भारत के ही फैंस नहीं बल्कि दुनियाभर के खेल प्रशंसक कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 13 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में भारत का पलड़ा आगामी मैच में ज्यादा भारी नजर आता है।

विज्ञापन

9 अक्टूबर को भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ भिड़ेगी, इसके बाद भारतीय टीम 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ेगी। पहला सेमीफाइनल मैच 17 और दूसरा मैच 18 अक्टूबर को खेला जाना है। जबकि फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

टी-20 महिला विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा, रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ