IND W vs ENG W 2nd ODI: भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमें इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां पुरुष टीम इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की सीरीज खेल रही है तो वहीं महिला क्रिकेट टीम वनडे सीरीज खेल रही है। जिसका दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को हार सामना करना पड़ा, जिसके चलते इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे, लेकिन बाद में इंग्लैंड की टीम 116 रन बनाकर भी जीत गई। आखिर क्या रही इसके पीछे की वजह, चलिए हम आपको बताते हैं।
DLS मेथड से मिली इंग्लैंड को जीत
बारिश के चलते ये मैच देरी से शुरू हुआ था। जिसके बाद मैच में ओवर घटाकर 29-29 कर दिए गए थे। इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली थी।
इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने नाबाद 30 रन बनाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा इस मैच में फ्लॉप साबित हुई। हरमनप्रीत के बल्ले से 7 और जेमिमा के बल्ले से महज 3 रन निकले थे। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।
अब मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 144 रनों का लक्ष्य था। अब इंग्लैंड की टीम 18.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 102 रन बना चुकी थी। इसके बाद मैच में फिर से बारिश देखने को मिली, जिसके चलते मैच में ओवर्स को घटा दिया गया। अब इंग्लैंड के सामने मैच को जीतने के लिए 24 ओवर्स में 115 रनों का टारगेट था।
ऐसे में इंग्लैंड ने 21 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ऐमी जॉन्स ने 46 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए क्रांति गौड और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट हासिल किया।