आउट ऑफ फॉर्म संजू की नहीं बनती T20 टीम में जगह! ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

Sanju Samson: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे T20 मैच में भी संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए थे। वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे। ये इस सीरीज में दूसरी बार था, जब वो बिना खाता खोले आउट हुए थे।

arvind - 2024-07-31T131551.252

Sanju Samson: घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी संजू सैमसन अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। संजू को लगातार मौके मिल रहे हैं और वो अभी तक इन मौकों का अच्छे से फायदा नहीं उठा पाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी उन्हें लगातार दो T20 मैचों में मौका मिला था और वो बिना खाता खोले ही आउट हो गए ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट को उनकी जगह पर और खिलाड़ियों को आजमाना चाहिए। तो आइये जानते हैं कि वो कौन से खिलाड़ी हैं, जो संजू सैमसन की जगह ले सकते हैं।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में धमाल मचा दिया था। उन्होंने इस साल आईपीएल में 400 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट भी 200 से ज्यादा था। वहीं, जिम्बावे के खिलाफ मैच में उन्होंने शतक भी बनाया था। अभिषेक शर्मा अच्छे बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अच्छे गेंदबाज भी हैं। ऐसे में संजू सैमसन की जगह उन्हें भी मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ने पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वो लगातार टीम इंडिया के लिए रन बना रहे हैं। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वो नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़को भविष्य में कप्तान के रूप में भी तैयार किया जा सकता है। वो आईपीएल में भी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

धुव्र जुरेल

विज्ञापन

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज धुव्र जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित किया है। वो आईपीएल में राजस्थान के लिए एक फिनिशर की भूमिका को अदा कर चुके हैं। धुव्र जुरेल की तकनीक काफी ज्यादा अच्छी है। वो लंबी लंबी पारियां भी खेल सकते हैं। इसके अलावा वो एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब उन्हें ऋषभ पंत के बैकअप के रूप में तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ