IND vs SL: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या ने इस काम से जीत लिया दिल

IND vs SL Team India: टीम इंडिया सोमवार को श्रीलंका पहुंच गई। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 27 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा। यहां टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

Team India IND vs SL

Team India

IND vs SL Team India: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत की युवा टीम ने जिम्बाब्वे को टी-20 सीरीज में 4-1 से शिकस्त दी थी। अब युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। यहां सबसे पहले 27 जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। इसके बाद 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, तो वहीं वनडे में रोहित शर्मा कमान संभालेंगे। विराट कोहली भी वनडे में खेलते नजर आएंगे। गौतम गंभीर के हेड कोच नियुक्त होने के बाद क्रिकेट फैंस के लिए विराट-गंभीर को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। बहरहाल, टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है और वहां हार्दिक पांड्या ने एक ऐसा काम किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

फोटो लेने में हेल्प करते नजर आए हार्दिक पांड्या

दरअसल, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के श्रीलंका पहुंचने का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें टीम मुंबई से कोलंबो और फिर पल्लेकेले के लिए रवाना होती नजर आई। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या फैंस से घिरे नजर आते हैं। हार्दिक एक बुजुर्ग कपल के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाने के लिए रुकते हैं, लेकिन बुजुर्ग ठीक से फोटो नहीं ले पाते। ऐसे में हार्दिक फोन को स्थायी रखने में उनकी हेल्प करते हैं। जिससे पिक्चर परफेक्ट बन जाती है। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को टी-20 का कप्तान बनाने की चर्चा थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव इसमें बाजी मार ले गए। श्रीलंका के लिए निकलने से पहले चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि सूर्या के बारे में हमें ड्रेसिंग रूम से फीडबैक मिला। दूसरा, हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर चिंता बनी रहती है।

विज्ञापन

फैंस से घिरे नजर आए सूर्या 

दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव भी फैंस से घिरे नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट स्टाफ उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकरार नजर आता है। वहीं इस वीडियो में रियान पराग, अर्शदीप सिंह, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी नजर आते हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया (T20) 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया (ODI) 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, रियान पराग, हर्षित राणा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ