हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SL: भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ने वाले गेंदबाज ने बताई योजना, इस वजह से आसान हुआ काम

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे वनडे क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम ने अबतक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पहले मैच में टीम ने ड्रॉ खेला तो दूसरे मैच में टीम को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
Jeffrey Vandersay

IND vs SL ODI Cricket Series Jeffrey Vandersay: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज में मेजबान टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच ड्रॉ हो गया था। दूसरे मैच में मेजबान श्रीलंका की टीम ने भारत को 32 रन से हराकर सीरीज में बढ़त हासिल की है। रोहित शर्मा की अगुआई में मैदान पर उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी दूसरे मैच में बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 42.2 ओवर में 208 रन पर ही ढेर हो गई। इस मैच में श्रीलंका के लिए धांसू गेंदबाजी करने वाले जेफरी वेंडरसे ने भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

कैसा रहा जेफरी वेंडरसे का प्रदर्शन 

मैच से कुछ ही घंटे पहले श्रीलंका की टीम में शामिल किए गए जेफरी वेंडरसे ने धमाल मचाते हुए 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के विकेट हासिल किए। इससे भारतीय टीम की पूरी बल्लेबाजी क्रम धाराशाई हो गई और टीम 241 रन का लक्ष्य नहीं प्राप्त कर सकी। जेफरी वेंडरसे को टीम में वानिंदु हसरंगा की जगह शामिल किया गया था। वानिंदु हसरंगा पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे।

मैच के बाद क्या बोले जेफरी वेंडरसे 

मैच के बाद जेफरी वेंडरसे ने अपनी इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए कहा कि ‘विकेट पर मदद मिल रही थी। मैं चाह रहा था कि मैं अच्छी जगह पर गेंदबाजी करूं। मैं काफी दिनों के बाद खेल रहा था इसलिए मुझे ऐसा करना जरूरी भी था। पहला विकेट मिलने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया। मैं उसी लाइन और लेंथ पर गेंद डालता रहा और अंत में भगवान की कृपा से मैं 6 विकेट लेने में सफल रहा।’

दबाव कर रहे थे महसूस 

जेफरी ने कहा कि टीम में आने से पहले वह बहुत दबाव में थे। उन्हें इस मैच में कुछ तो करना ही था। इस तरह के स्पेल का श्रेय लेना आसान है, लेकिन मैं बल्लेबाजों को भी श्रेय देना चाहता हूं, जिन्होंने एक अच्छा स्कोर बनाया।

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टूट गया 27 साल का रिकॉर्ड, वनडे में फ्लॉप हो गई टीम इंडिया

ये भी पढ़ें:- Ind vs SL: श्रीलंका के खिलाफ हार के 5 मुजरिम कौन? रोहित शर्मा भी बल्लेबाजों के खेल से निराश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें