IND vs SL: T20i में ताबड़तोड़ शतक, IPL में 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, फिर भी नहीं मिला टीम इंडिया में मौका

Abhishek Sharma Team India Squad: BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा की जगह नहीं बन पाई है। इस फैसले से फैंस निराश हैं।

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma Team India Squad: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। जबकि रोहित शर्मा वनडे के कप्तान होंगे। शुभमन गिल को टी-20 और वनडे दोनों में उप-कप्तान बनाया गया है, लेकिन इस स्क्वाड में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है, जिसने हाल ही में ताबड़तोड़ शतक ठोक तबाही मचाई थी। हम बात कर रहे हैं युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की। अभिषेक को न तो टी-20 और न ही वनडे टीम में जगह दी गई है। उनका नाम शामिल न होने से सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फैंस को ये फैसला चौंका रहा है।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा था ताबड़तोड़ शतक 

अभिषेक शर्मा शानदार ऑलराउंडर हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर पहले टी-20 में डेब्यू किया था। हालांकि वह डक पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। अभिषेक ने इस मैच में बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के ठोक 212.76 के स्ट्राइक रेट से 100 रन जड़े थे। इसके बाद के मैचों में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। बाएं हाथ के ऑलराउंडर टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकते थे। हालांकि उनकी जगह नहीं बन पाई।

विज्ञापन

आईपीएल में 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट 

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा हार्ड हिटर माने जाते हैं। सन राइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट और 32.27 के औसत से 16 मैचों में 484 रन बनाए। अभिषेक के चयन न होने पर इसलिए भी सवाल उठ रहा है क्योंकि रियान पराग और शिवम दुबे को दोनों टीमों में जगह दी गई है।

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ