श्रीलंका में पहली बार टेस्ट खेलेंगे टीम इंडिया के ये 12 खिलाड़ी, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. टीम इंडिया करीब 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने जा रहा है. मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम में शामिल 15 में से 12 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंकाई धरती पर टेस्ट मैच खेलेंगे.

India Test Team (PIC Credit -AI)

India Test Team (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test: भरतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया करीब 9 साल बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेगी. हालांकि, इस दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम का अनुभव काफी कम है.

विज्ञापन

15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में सिर्फ 3 खिलाड़ियों के पास ही श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है, जबकि 12 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट मुकाबला खेलेंगे. तो आइए जानते हैं टीम इंडिया के कौन-कौन खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं.

विज्ञापन

सिर्फ 3 खिलाड़ियों ने खेला है श्रीलंका में टेस्ट

मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम में सिर्फ तीन खिलाड़ियों रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और कुलदीप यादव ने ही श्रीलंका में टेस्ट मैच खेला है. इस मामले में राहुल के पास सबसे ज्यादा अनुभव है. उन्होंने श्रीलंका में अब तक कुल 5 टेस्ट खेले हैं, जिनकी 8 पारियों में उन्होंने 33.5 की औसत से 268 रन बनाए हैं. श्रीलंका में उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक दर्ज हैं.

जडेजा ने श्रीलंका में अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं. हालांकि, उन्होंने सिर्फ 2 पारियों में बल्लेबाजी की और 85 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 70 रन रहा. वहीं, जडेजा ने 4 पारियों में 13 विकेट हासिल किए, जिसमें एक 5 विकेट हॉल भी शामिल है. वहीं, कुलदीप यादव ने श्रीलंका में अब तक सिर्फ 1 टेस्ट खेला है, जिसमे उन्होंने 26 रन बनाए और 5 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने भारत में किया है श्रीलंका का सामना

भारतीय टेस्ट टीम में शामिल ऋषभ पंत एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका का सामना किया है, लेकिन घरेलू मैदान पर. पंत ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेले और 61.66 की शानदार औसत से 185 रन बनाए थे. अब तक 50 टेस्ट मैच खेल चुके स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने भी कभी श्रीलंका में कोई टेस्ट नहीं खेला है. ऐसे में वह भी पहली बार श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया सीएसके का रिएक्शन, बताया कब लेंगे ये बड़ा फैसला 

ये 12 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे श्रीलंका में टेस्ट

श्रीलंका दौरे पर गई 15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम में से 12 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलेंगे. इसमें कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, मानव सुथार, सारांश जैन, आकिब नबी, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल का नाम शामिल हैं. ऐसे में नए और युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया के लिए श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली परिस्थितियां बड़ी चुनौती होंगी.

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ