हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया सीएसके का रिएक्शन, बताया कब लेंगे ये बड़ा फैसला 

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का नाम भी शामिल है. जिसको लेकर अब सीएसके का पहला रिएक्शन आया है.

Hardik Pandya

Pic Credit- AI Generated

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन किया. जिसके बाद से ही टीम मैनेजमेंट को लेकर रिपोर्ट्स आने लगी की हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया जा सकता है. इस रेस में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे आगे नजर आ रही है. हालांकि अब तक इस ट्रेड को लेकर सीएसके की टीम ने चुप्पी साध रखी थी. आखिरकार अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का रिएक्शन इस ट्रेड को लेकर आ गया है. इसके साथ ही उन्होंने समय भी बताया है. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की ट्रेड पर बोले सीएसके के सीईओ 

जब से सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें आ रही है. उसके बाद से ही उनका नाम 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ रहा है. अब इसको लेकर अपना रिएक्शन देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘हमने अभी इस पर अपना दिमाग लगाना शुरू नहीं किया है. सबसे पहले,  हम अपने नए हेड कोच का फैसला करेंगे. जिसके लिए हमें कई इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स के कॉल आए हैं. हम बैठकर फाइनल करेंगे.’ इस बयान से साफ हो गया है कि फिलहाल फ्रेंचाइजी स्टीफन फ्लेमिंग के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. नए हेड कोच का फैसला करने के बाद ही पांड्या के ट्रेड को लेकर भी मैनेजमेंट फैसला करेगी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: संदीप लामिछाने बने नेपाल के नए कप्तान, यौन उत्पीड़न का लग चुका है आरोप

कई और फ्रेंचाइजी भी हैं रेस में शामिल 

बात अगर हार्दिक पांड्या के ट्रेड की करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा 3 और फ्रेंचाइजी भी रेस में शामिल नजर आ रही है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केकेआर की टीम ने उन्हें कप्तानी भी ऑफर में दी है. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम भी पांड्या को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है. हालांकि इस रेस में असल लड़ाई चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच ही नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ