IND vs SA: टी-20 सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? 3 स्टार खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय

India vs South Africa: 9 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करने के लिए तैयार हैं. टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा. इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है. साथ ही 3 खिलाड़ियों की वापसी भी लगभग तय मानी जा रही है.

cricket News - 2025-12-02T181737.850

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आयोजन होगा, जिसका आगाज 9 दिसंबर से होने वाला है. बीसीसीआई ने अभी तक टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है. लेकिन टीम का ऐलान कब होगा. इसपर बड़ा अपडेट भी सामने आया है. इसके अलावा 3 स्टार खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है.

विज्ञापन

कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कई खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है. इसके अलावा टीम का ऐलान कब होगा. इसपर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट की मानें तो टीम इंडिया का ऐलान 3 दिसंबर को होगा. भारत ने आखिरी टी-20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी. जिसे टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम किया था.

विज्ञापन

इन 3 खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी संभव मानी जा रही है. हार्दिक एशिया कप 2025 में चोटिल हो गए थे. इसके बाद अभी तक वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह वापसी कर सकते हैं.

इसके अलावा शुभमन गिल को भी टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गर्दन में ऐंठन हो गई थी, जिसके बाद वह टीम इंडिया से बाहर हो गए थे. ऐसे में वह टी-20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को भी टी-20 सीरीज में वापसी करने का मौका मिल सकता है. गायकवाड़ ने भारत के लिए आखिरी टी-20 सीरीज साल 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी. इसके बाद वह भारतीय टी-20 टीम में नजर नहीं आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ