---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK: पाकिस्तान ने कब-कब किया है भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट? जानें टी20 वर्ल्ड कप में क्या होगा नुकसान

India vs Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम को हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले का बॉयकॉट करने का ऐलान किया है. यहां जानिए इससे पहले पाकिस्तान ने कब-कब भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया है और इस फैसले से उसे टी20 वर्ल्ड कप में कितना नुकसान होगा.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 1, 2026 22:34
India vs Pakistan
India vs Pakistan

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले का बॉयकॉट करेगी. पाकिस्तान के इस फैसले से दुनिया भर के उन क्रिकेट फैंस को झटका लगा है, जिन्हें भारत-पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इतंजार था.

हालांकि, क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहले भी कई बार देखा गया है जब दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण मैच नहीं हुए हैं. तो चलिए जानते हैं पाकिस्तान ने अब तक कितनी बार भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया है और टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार से उसे क्या नुकसान होगा.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान ने कब-कब किया है भारत से मैच का बहिष्कार?

पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा और ICC के फैसलों के विरोध में भारत के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच के बहिष्कार की घोषणा की है. पाकिस्तान ने कई बार भारत में आयोजित होने वाले ICC इवेंट्स में न खेलने की धमकी दी है, लेकिन यह किसी वर्ल्ड कप मैच को छोड़ने का पहला मामला है. पाकिस्तान ने अब तक किसी भी ICC टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच का आधिकारिक बॉयकॉट नहीं किया है. हालांकि, राजनीतिक तनाव के चलते कई मौकों पर भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है.

पाकिस्तान ने पहली बार भारत की मेजबानी में हो रहे एशिया कप 1990-91 में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया था. पाकिस्तान ने राजनैतिक तनाव और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम भारत नहीं भेजी. वहीं, 2008 मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलनी बंद कर दी. इसके बाद दोनों टीमें सिर्फ ICC इवेंट्स जैसे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट्स में ही भिड़ती रहीं.

पाकिस्तान को होगा बड़ा नुकसान

इस फैसले की वजह से पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में सीधे दो अहम पॉइंट्स गंवाने पड़ेंगे, क्योंकि मैच को फॉरफिट मान लिया जाएगा. वहीं, भारत को बिना खेले ही पूरे दो पॉइंट्स मिल जाएंगे. इतना ही नहीं, भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने से पाकिस्तान को भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. पाकिस्तान को ICC से मिलने वाली टूर्नामेंट पार्टिसिपेशन फीस नहीं मिलेगी, जो बोर्ड की कमाई का बड़ा हिस्सा होती है. ICC एग्रीमेंट का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान की सालाना रेवेन्यू शेयरिंग रुक सकता है. इसके अलावा, पाकिस्तान को दूसरे देशों के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज से सस्पेंड किया जा सकता है.

वहीं, ICC पाकिस्तान को एशिया कप से भी बाहर कर सकती है. पाकिस्तान से 2028 टी20 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी का अधिकार छीना जा सकता है. इसके साथ ही ICC विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेलने के लिए NOC देने से मना कर सकता है, जिससे PSL की वैल्यू और स्टार पावर दोनों गिरेंगी. हालांकि, यह फैसला आईसीसी के लिए भी बड़ा आर्थिक झटका साबित हो सकता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबला वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सबसे ज्यादा कमाई कराने वाला मैच होता है.

ये भी पढ़ें- टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, सरकार ने सुनाया फैसला

First published on: Feb 01, 2026 09:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.