टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, सरकार ने सुनाया फैसला

India vs Pakistan T20 World Cup: पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला किया है. पाकिस्तान आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा. 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला सुनाया है. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने की धमकी दी थी.

Cricket News - 2026-02-01T201546.439

IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. 1 फरवरी को पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है. टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान कोलंबो में भिड़ने वाले थे. लेकिन पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फरमान जारी किया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार का फरमान जारी

पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला किया है. 1 फरवरी को सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से फरमान जारी हुआ, जिसमें लिखा गया है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेगा. लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में वह भाग नहीं लेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल के दमदार शतक से हारा पंजाब, टी-20 स्टाइल में कर्नाटक ने चेज किया 250 रन 

इससे पहले मोहसिन नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के न भाग लेने की धमकी दी थी. लेकिन अब ये साफ हो गया कि पाकिस्तान केवल भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, जबकि वह वर्ल्ड कप में भाग लेगा.

विज्ञापन

बांग्लादेश ने भी नाम लिया वापस

बांग्लादेश ने इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. बांग्लादेश ने आईसीसी से अपने सभी मैच भारत के अलावा श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया. ऐसे में बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया. आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मेगा इवेंट में एंट्री दी है. इस बात को लेकर पाकिस्तान चिढ़ गया था और आईसीसी के इस फैसले का विरोध किया था. मोहसिन नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने का फैसला पाकिस्तानी सरकार पर छोड़ा था. वहीं, अब सरकार ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बायकॉट कर दिया है. ऐसे में भारत को बिना खेले ही 2 अंक मिल जाएंगे.

विज्ञापन

7 फरवरी को पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स के खिलाफ करने वाली है. भारत-पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामिबिया ग्रुप A में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ