IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला? सुपर-8 के बाद ऐसे हो सकती है टक्कर

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिला, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी मात देकर सुपर-8 में जगह बना ली. वहीं, अब सवाल है कि क्या इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच फिर से मुकाबला देखने को मिल सकता है?

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 61 रनों से जीत हासिल की. यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 8वीं जीत भी रही. इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. इससे पहले भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया था.

विज्ञापन

वहीं, इस हार से पाकिस्तान की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है और अब उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ अपना अगला मैच हर हाल में जीतना होगा. ऐसे में अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में फिर से भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है? आइए जानते हैं क्या है समीकरण.

विज्ञापन

सुपर-8 में नहीं होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

अगर पाकिस्तान की टीम नामीबिया के खिलाफ मुकाबला जीत लेते ही तो वह ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. लेकिन सुपर-8 में पहुंचने के बाद भी पाकिस्तान का सामना भारत से नहीं होगा. दरअसल, इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 20 टीमों को चार ग्रुप A, B, C और D में बांटा गया है. हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जाएगी. फिर इन 8 टीमों को दो नए ग्रुप में बांटा जाएगा और वहां राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले होंगे और हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में खेलेगी.

हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने टीमों की प्री-सीडिंग कर दी थी. भारत को X1 और पाकिस्तान को Y3 स्लॉट दिया गया है. जबकि इंग्लैंड Y1, ऑस्ट्रेलिया को X2, न्यूजीलैंड को Y2, वेस्टइंडीज को X3, पाकिस्तान को Y3, साउथ अफ्रीका को X4 और श्रीलंका को Y4 किया गया. इसका मतलब है कि सुपर-8 में दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में रहेंगी, इसलिए सुपर-8 स्टेज पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला संभव नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान की हार देखने से पहले ही स्टेडियम से भागे मोहसिन नकवी, ‘शर्मसार’ PCB चीफ का वीडियो वायरल

सेमीफाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला

लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं तो भिड़ंत हो सकती है, लेकिन उसके लिए भी कंडीशन है. सुपर-8 स्टेज में एक टीम को अपने ग्रुप में पहले नंबर पर और दूसरी को दूसरे ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहना होगा. अगर दोनों अपने-अपने ग्रुप में टॉप करें या दोनों दूसरे स्थान पर रहें, तो सेमीफाइनल में भी आमना-सामना नहीं होगा.

वहीं, अगर दोनों टीमें सपुर-8 में अपने-अपने ग्रुप में टॉप रहे तो फिर भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है. बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार 2007 में भिड़ी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ