IND vs NZ: 11 रनों की पारी खेलकर भी विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IND vs NZ: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब अपने हर मुकाबले में कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले किंग कोहली ने अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इतिहास रच दिया है।

virat kohli

virat kohli

IND vs NZ: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब अपने हर मुकाबले में कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले किंग कोहली ने अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इतिहास रच दिया है। मुकाबले में भले ही कोहली ने सिर्फ 11 रन बनाए हो लेकिन उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कोहली ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली ने रचा इतिहास 

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली से फैंस को बड़ी उम्मीदें थी। इस मैच में कोहली सिर्फ 11 रन बनाकर ही मैट हेनरी का शिकार बन गए। ग्लेन फिलिप्स ने सुपरमैन की तरह हवा में उड़कर कैच पकड़ा और कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोहली इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही 300 वनडे मैच पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन

कोहली 300 वनडे मैच खेलने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। विराट कोहली इसी के साथ वनडे फॉर्मेट में 300, टी20 फॉर्मेट में 100 और टेस्ट में भी 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली टी20आई फॉर्मेट से संन्यास का फैसला ले चुके हैं, लेकिन वनडे और टेस्ट में खेलते हुए नजर आते हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट के किंग हैं कोहली 

किंग कोहली ने अब तक टीम इंडिया के लिए 300 वनडे, 123 टेस्ट और 125 टी20आई मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल 27503 रन बनाए हैं। जिसमें 82 शतक और 142 अर्धशतक भी शामिल है। आईसीसी इवेंट में भी विराट कोहली टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को खेलने वाली है। जहां पर किंग कोहली के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ