IND vs NZ: फील्डर हैं या ‘सुपरमैन’! मैदान पर न्यूजीलैंड ने कई बार चौंकाया, बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs NZ: न्यूजीलैंड टीम की शानदार फील्डिंग के कारण ही टीम इंडिया 50 ओवरों में सिर्फ 249 रन ही बना सकी। कीवी टीम ने शानदार फील्डिंग करके एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

New Zealand Fielding

New Zealand Fielding

IND vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग स्टेज मैच में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। जहां पर कीवी टीम ने अपनी फील्डिंग से मैच का रुख बदल दिया। न्यूजीलैंड टीम की शानदार फील्डिंग के कारण ही टीम इंडिया 50 ओवरों में सिर्फ 249 रन ही बना सकी। कीवी टीम ने शानदार फील्डिंग करके एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की फील्डिंग ने बदल दिया मैच

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 11 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे। उस समय मैट हेनरी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़ते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। इस शानदार कैच के कारण टीम इंडिया मुश्किल में पड़ गई। इस विकेट के कारण ही भारतीय बल्लेबाजों ने धीमी बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। टीम इंडिया की पारी के आखिरी 10 ओवर में रवींद्र जडेजा सेट नजर आ रहे थे। उस समय केन विलियमसन ने भी उड़ते हुए जडेजा का कैच पकड़ लिया। इस विकेट के कारण टीम इंडिया के अंत में कम से कम 10-15 रन कम बने।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में कीवी टीम ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वाइट बॉल फॉर्मेट में फील्डिंग बहुत ही अहम साबित होता है। जो टीम सबसे अच्छी फील्डिंग करती है, उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड की टीम ने 3 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक कैच छोड़े हैं, जिसके कारण ही उन्होंने 96% कैच पकड़े हैं। बाकी सभी टीमों ने कम से कम 2 कैच जरूर छोड़े हैं। शानदार फील्डिंग के कारण ही न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस टूर्नामेंट में सबसे बेहतर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ