---विज्ञापन---

खेल

IND vs ENG Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच कब और कहां होगा U19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल? जानें लाइव की पूरी जानकारी

IND vs ENG U19 World Cup 2026 Final: भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 5 बार की चैंपियन भारतीय टीम अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए आप इस खिताबी मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 5, 2026 14:18
IND vs ENG U19 World Cup 2026 Final
IND vs ENG U19 World Cup 2026 Final

India vs England U19 World Cup 2026 Final Live Streaming: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है. अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा, जिसने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है.

इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं और दोनों टीमों के खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में हैं. ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला काफी तगड़ा और रोमांचक होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND vs ENG U19 World Cup 2026 Final: कब और कहां खेला जाएगा फाइनल?

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार, 6 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

IND vs ENG U19 World Cup 2026 Final: कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 12.30 बजे दोनों टीमें टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

---विज्ञापन---

IND vs ENG U19 World Cup 2026 Final: कहां देखें लाइव मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा, फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- WPL 2026 Final: RCB फिर बनेगी चैंपियन या दिल्ली कैपिटल्स रचेगी इतिहास? फाइनल से पहले जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

IND vs ENG U19 World Cup 2026 Final: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारतीय अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह और हरवंश पंगालिया.

इंग्लैंड अंडर-19 टीम: थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, राल्फी अल्बर्ट, बेन डॉकिन्स, कालेब फाल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, मैनी लम्सडेन, बेन मेस, जेम्स मिंटो, इसहाक मोहम्मद, सेबेस्टियन मॉर्गन और जो मूर्स.

ये भी पढ़ें- Cricket Quiz: टी-20 वर्ल्ड कप के 2 एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन? लिस्ट में इकलौते ‘शेर’ का नाम

First published on: Feb 05, 2026 02:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.