IND vs ENG: टीम इंडिया की इस गलती ने इंग्लैंड को दिया मौका, नहीं तो आसानी से मिलती बड़ी लीड

IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम को बल्ले के साथ अच्छी शुरुआत भी नहीं मिली। ऐसे समय में नजर आ रहा था कि भारतीय टीम को बड़ी लीड मिल सकती है। हालांकि भारतीय टीम की इस एक बड़ी गलती ने इंग्लैंड को वापसी करने का मौका दिया, जिसके कारण ही मुकाबला फिलहाल बराबरी पर खड़ा हुआ है।

Team India Bad Fielding

Team India Bad Fielding

IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में जब 471 रनों की पारी खेली तो क्रिकेट पंडितों को लगा की मुकाबले में शुभमन गिल की टीम आगे निकल गई है। इंग्लैंड की टीम को बल्ले के साथ अच्छी शुरुआत भी नहीं मिली। ऐसे समय में नजर आ रहा था कि भारतीय टीम को बड़ी लीड मिल सकती है। हालांकि भारतीय टीम की इस एक बड़ी गलती ने इंग्लैंड को वापसी करने का मौका दिया, जिसके कारण ही मुकाबला फिलहाल बराबरी पर खड़ा हुआ है।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने की बड़ी गलती 

इंग्लैंड की टीम को पहला झटका मात्र 4 रनों पर ही लग गया था। जसप्रीत बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम जल्दी ही पवेलियन लौट जाएगी, लेकिन यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने कैच छोड़कर इंग्लैंड को पार्टनरशिप करने का मौका दे दिया। यशस्वी जायसवाल ने कुल 3 कैच छोड़े हैं, वहीं रवींद्र जडेजा ने एक कैच ड्रॉप किया है। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी एक आसान सा कैच ड्रॉप किया था। अकेले बुमराह की गेंद पर 4 कैच छूटे हैं। हालंकि उसके बाद भी जसप्रीत बुमराह ने कुल 5 विकेट अपने नाम किया है। अगर भारतीय टीम ने इतने कैच नहीं छोड़े होते तो इंग्लैंड की टीम 300 से 350 के बीच ही सिमट सकती थी।

विज्ञापन

दूसरी पारी में फेल हुए यशस्वी जायसवाल 

भारतीय टीम के 471 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 465 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को पहली पारी में सिर्फ 6 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज और पहली पारी के शतकवीर यशस्वी जायसवाल सिर्फ 4 रनों पर ही पवेलियन लौट गए। हालांकि खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। बढ़त के स्कोर को जोड़ने के बाद टीम इंडिया अभी 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर फिलहाल केएल राहुल और साई सुदर्शन टिके हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ