
IND vs ENG: हैरी ब्रूक से मैदान पर ही क्यों भिड़ गए मोहम्मद सिराज? जानें दोनों ने एक दूसरे को क्या बोला?
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह को छोड़कर हेडिंग्ले टेस्ट पारी की पहली पारी में अन्य भारतीय गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। खासकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज उम्मीद के अनुरूप गेंदबाजी करने में सफल नहीं रहे। वहीं इस बीच इंग्लैंड के उभरते हुए स्टार हैरी ब्रूक ने बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करके सभी को हैरान कर दिया। इस बीच दोनों खिलाड़ी मैदान पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। जिसके बाद बात कहासुनी तक भी पहुंच गई।
इंग्लैंड के उभरते हुए सितारे हैरी ब्रूक ने 112 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली। जिसमें 11 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 27 ओवर में 122 रन देकर सिर्फ 2 विकेट झटके। गेंदबाजी के दौरान ब्रूक ने सिराज को आगे निकल कर 3 चौके मारे। जिसके बाद तो मोहम्मद सिराज का गुस्सा देखने लायक था। सिराज ने इसकी शुरुआत की तो हैरी ब्रूक में इसके पीछे नहीं रहे। जिसके कारण ही मैदान पर दोनों की कहासुनी हो गई। दोनों ने इस कहासुनी में क्या-क्या बोला ये जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.