IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन को अचानक क्यों होना पड़ा तीसरे टेस्ट से बाहर? सामने आई बड़ी वजह

Ravichandran Ashwin Mother Hospitalized: रविचंद्रन अश्विन अचानक तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने इसके बारे में जानकारी दी है।

Ravichandran Ashwin

अश्विन तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Ravichandran Ashwin Mother Hospitalized: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन तीसरे टेस्ट से अचानक बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कहा गया है कि अश्विन फैमिली इमरजेंसी के कारण राजकोट टेस्ट से हट गए हैं। अश्विन को तीसरे टेस्ट से अचानक बाहर क्यों होना पड़ा, इसकी बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हैं रविचंद्रन अश्विन की मां 

जानकारी के अनुसार, रविचंद्रन अश्विन की मां बीमार हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ”मैं रविचंद्रन अश्विन की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्हें अपनी मां के पास रहने के लिए राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई जाना पड़ा।” बीसीसीआई ने कहा है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में बोर्ड और टीम अश्विन का पूरा समर्थन करती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फैंस ने शुरू की दुआएं

जानकारी के अनुसार, अश्विन को अचानक अपनी मां के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने टीम और अधिकारियों को सूचना दी और राजकोट से रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि रविचंद्रन अश्विन का जन्म चेन्नई में हुआ था। तमिल परिवार से ताल्लुक रखने वाले अश्विन चेन्नई के पश्चिम मामबलम में रहते हैं। अश्विन की मां की तबीयत खराब होने पर फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट में अश्विन ने अब तक 7 ओवर फेंके हैं। इनमें उन्होंने 37 रन देकर 1 विकेट निकाला है। अश्विन ने 14वें ओवर में इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली को 15 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी। अब टीम इंडिया को उनकी कमी खलेगी।

विज्ञापन

टीम इंडिया के सामने संकट

गौरतलब है कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 37 ओवर में 2 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी 238 रन से पीछे चल रही है। अश्विन के बाहर होने से टीम इंडिया के सामने संकट की स्थिति खड़ी हो गई है। देखना होगा कि उनकी जगह किस खिलाड़ी की वापसी होती है। फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। अक्षर पटेल या फिर वाशिंगटन सुंदर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/Kunal_KLR/status/1758559575488487774

इससे पहले अश्विन ने अपने करियर का बड़ा मुकाम हासिल किया था। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में जैक क्रॉली को आउट करके रिकॉर्ड 500वां टेस्ट विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ