IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए फैंस में उत्साह है। यह 23 जुलाई 2025 से ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में देखने को मिलेगा। मैच से पहले कई सारे सुपरस्टार्स के चोटिल होने की खबर आई है। ऐसे में भारतीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इसी बीच अब बताया जा रहा है कि ‘कलाई के कलाकार’ कुलदीप यादव चौथा टेस्ट मैच खेल सकते हैं।
कुलदीप यादव को मिल सकता है मैनचेस्टर टेस्ट में मौका
कुलदीप यादव को अब तक इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हुए तीन मैचों में मौका नहीं मिला है। हालांकि, एक्सप्रेस स्पोर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कुलदीप यादव संभावित रूप से चौथा टेस्ट मैच खेल सकते हैं। वॉशिंगटन सुंदर को जब दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा बनाया गया, तो कुछ प्रशंसकों का मानना था कि कुलदीप को मौका मिलना चाहिए था। अब चौथे टेस्ट मैच में शायद वो अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखा सकते हैं और कप्तान गिल की लाज बचाने की कोशिश कर सकते हैं।
कुलदीप यादव का कैसा है टेस्ट में रिकॉर्ड?
कुलदीप यादव ने अब तक करियर में कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं। इसी बीच उन्होंने 56 विकेट अपने नाम किए और उनका गेंदबाजी औसत 22.16 की है। यादव की करियर इकोनॉमी 3.55 की है और वो अब तक 4 मौकों पर 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं। विदेशी धरती पर कुलदीप ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें 18 विकेट प्राप्त किए हैं। इससे पता चलता है कि कुलदीप भारत के बाहर भी अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।
भारतीय खिलाड़ी लगातार हो रहे हैं चोटिल
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का हाल बेहाल रहा है। नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने की वजह से श्रृंखला से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा आकाश दीप को कमर में दिक्कत है और वो चौथा मैच शायद नहीं खेलेंगे, वहीं अर्शदीप सिंह को भी अभ्यास सत्र के दौरान गेंद पकड़ते हुए उंगली में चोट आ गई थी।
ऋषभ पंत भी पिछले मैच में कीपिंग करते समय चोटिल हो गए थे। इसके बावजूद वो बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। साफ तौर पर इस समय खिलाड़ी चोट के कारण संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर लगातार बदलाव हो रहे हैं, तो कुलदीप जैसे अनुभवी गेंदबाज को चौथे टेस्ट के लिए टीम में जगह मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में अंशुल कंबोज को मिल सकता है डेब्यू का मौका, गंभीर-गिल नहीं कर पाएंगे आंकड़े इग्नोर!
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
4 mins agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
20 mins agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
39 mins agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
1 hr agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
1 hr agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
1 hr agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
2 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
2 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
4 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines