News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Anshul Kamboj Can Debut: भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पहले ही भारत सीरीज में पीछे चल रही है। अब तक हुए तीन में से दो मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं। खबरों के अनुसार भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोट के चलते चौथा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। अर्शदीप सिंह को प्रैक्टिस करते समय उंगली में चोट आई थी, वहीं आकाश दीप की कमर में दिक्कतें हैं। नीतीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो टीम में अंशुल कंबोज की एंट्री हो गई है।
हाल ही में बताया गया है कि अंशुल कंबोज को भारतीय टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा बना दिया गया है। अन्य भारतीय खिलाड़ियों की चोट अब अंशुल के चौथा टेस्ट मैच खेलने के संकेत दे रही है। आकाश दीप अगर आराम करने वाले हैं, तो फिर अंशुल उनकी जगह खेल सकते हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में ऐसा होने के चांस बहुत ज्यादा हैं। अंशुल के आंकड़े काफी अच्छे हैं और इसी के चलते गंभीर-गिल उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।
ANSHUL KAMBOJ IN CONTENTION FOR A TEST DEBUT.
– Akashdeep likely to be rested from the 4th Test. (TOI). pic.twitter.com/y1lhbizhzV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 20, 2025
---विज्ञापन---
अंशुल कंबोज हाल ही में टीम इंडिया ए का हिस्सा थे। इसी बीच इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उनके मैच देखने को मिले थे। अंशुल ने दो मैचों में यहां कुल 5 विकेट अपने नाम किए। दूसरे मुकाबले में अंशुल ने 4 विकेट झटके और बल्ले से भी योगदान देते हुए नाबाद 51 रन बनाए। कंबोज हाल फिलहाल काफी अच्छी लय में हैं और कप्तान गिल को इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम में जगह देनी चाहिए।
Most impressive bowler for India A in this UK tour – Anshul Kamboj 💛
– I think he will make his Test Debut very soon. pic.twitter.com/v5v7sqFmxW
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 7, 2025
---विज्ञापन---
अंशुल कंबोज ने प्रथम श्रेणी में अपने शानदार प्रदर्शन से खूब नाम कमाया है। वो गेंद को हवा में लहराने के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि कंबोज ने 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और इसमें 79 विकेट अपने नाम किए हैं। एक बार तो उन्होंने 49 रन देकर एक पारी में पूरे 10 विकेट अपने नाम किए थे। अंशुल को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में मौका देना सही फैसला साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जो रूट का चौथे टेस्ट मैच में होगा जलवा! मैनचेस्टर के आंकड़े उड़ा देंगे टीम इंडिया के होश
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।