IND vs ENG: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए किया टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को होगा। ये मैच नागपुर में खेला जाएगा।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों ही टीमों की कोशिश चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारियों को परखने की होगी। इंग्लैंड की निगाह टी20 सीरीज में हार के बाद वापसी करने पर होगी। इसी बीच इंग्लैंड ने पहले वनडे मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
रूट पर टिकी हुईं है सबकी निगाह
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इए समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में लगातार बड़े-बड़े कीर्तिमान बना रहे हैं। इसी बीच अब उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप 2023 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में वो अब चैंपियंस ट्रॉफी में धमाल मचाना चाहेंगे। रूट के वापस आने से इंग्लैंड की बल्लेबाजी और ज्यादा मजबूत हो गई है।
ENGLAND 11 FOR THE FIRST ODI vs INDIA:
Salt (WK), Duckett, Root, Brook, Buttler (C), Livingstone, Bethell, Carse, Archer, Rashid, Saqib. pic.twitter.com/4G2kB6M8rV
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 5, 2025
भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI
बेन डकेट, फिल साल्ट (WK), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन,जेकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद
England’s playing XI for the first ODI against India
Ben Duckett
Phil Salt (WK)
Joe Root
Harry Brook
Jos Buttler (C)
Liam Livingstone
Jacob Bethell
Brydon Carse
Jofra Archer
Adil Rashid
Saqib Mahmood#INDvsENG— CricTracker (@Cricketracker) February 5, 2025
भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल (3 वनडे)
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: