चौथे टी20 में बड़ी चूक कर बैठी थी टीम इंडिया, जीत के बाद भी कैप्टन सूर्या का छलका दर्द

IND vs ENG: चौथे टी20 मीच में टीम ने इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है।

ind vs - 2025-02-01T095740.010

IND vs ENG: टीम इंडिया चौथे टी20 मैच में जीत हासिल करने के बाद सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। मैच में जीत हासिल करने के बाद भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि साकिब महमूद के एक ओवर में उनकी टीम का तीन विकेट खोना बहुत ज़्यादा था। हालांकि उन्होंने हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की तारीफ की है।

हार्दिक और शिवम दुबे ने संभाली थी पारी

महमूद ने भारत की पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार को आउट कर दिया था, जिसके बाद मेजबान टीम का स्कोर 12/3 हो गया। अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह भी ज्यादा देर तक टिके नहीं रह सके, इसके बाद 11वें ओवर से पहले टीम का स्कोर 79/5 हो गया था। इसके बाद पंड्या और दुबे ने 30 और 34 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेलकर 87 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की पारी की वजह से भारत ने 9 विकेट खोकर 181 का रन बनाए।

सूर्याकुमार यादव ने कही ये बात

मैच के बाद सूर्याकुमार यादव ने कहा, “सभी ने बेहतरीन कोशिश की। हम पीछे नहीं जाना चाहते थे, सभी को पता है कि हमें किस तरह का क्रिकेट खेलना है। एक ओवर में तीन विकेट बहुत ज्यादा थे। लेकिन जिस तरह से दुबे और पांड्या ने बीच में अपना अनुभव दिखाया, वह शानदार था। हम इसी बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने नेट्स में भी आत्मविश्वास के साथ शॉट लगाए थे।”

गेंदबाजों की तारीफ की

सूर्यकुमार ने कहा, “मैं खुश हूं, मुझे लगता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुझे हमेशा पता था कि पावरप्ले के बाद, 7-10 ओवर के बाद एक समय ऐसा आता है जब हम खेल को कंट्रोल कर सकते हैं। हमने कुछ विकेट चटकाए और फिर हर्षित राणा तीसरे सीमर के रूप में आए और हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया, यह अविश्वसनीय था।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ