हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम का हाल? भारत के लिए बारिश बनेगी खतरा!

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा मैच होने वाला है। इस मैच में बारिश होने के चांस काफी ज्यादा हैं। शुरुआती दिनों में मौसम थोड़ा तंग कर सकता है।

विज्ञापन
भारत को तंग करेगा मौसम! (Image Credit: Instagram/Indiancricketteam)

IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत में अब कुछ घंटे रह गए हैं। यह मुकाबला मैनचेस्टर के लोकप्रिय ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में देखने को मिलेगा। भारत के लिए यह मैच महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि हार से श्रृंखला भी उनके हाथ से चली जाएगी। इंग्लैंड अभी 2-1 से आगे हैं और भारत को सीरीज का बचाव करने के लिए मैनचेस्टर टेस्ट जीतना होगा लेकिन सवाल यह है कि क्या बारिश खतरे का कारण बनेगी। आइए मौसम के हाल के बारे में जानते हैं।

मैनचेस्टर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में मौसम में उतार-चढ़ाव रहने वाला है। पहले दिन बारिश होने के आसार काफी ज्यादा है। 65% बारिश शुरुआती दिन देखने को मिल सकती है। दूसरे दिन भी मौसम कुछ खास नहीं रहने वाला है और बारिश होने के चांस 84% है। भारत के लिए यह सही चीज नहीं है, क्योंकि गिल एंड कंपनी पूरा मैच खेलकर जीत के चांस बढ़ाना चाहेगी।

तीसरे और चौथे दिन आसमान खुला रहेगा और बारिश नहीं होगी। मौसम अनुमान के अनुसार तीसरे और चौथे दिन क्रमशः 7% और 10% बारिश हो सकती है। इसका अर्थ है कि वर्षा होने का अनुमान बेहद कम है। पांचवें दिन भी धूप निकलेगी और शाम में 40% बारिश का चांस रहेगा। कुल मिलाकर मैनचेस्टर टेस्ट पर शुरुआत के दो दिन ही बारिश का संकट है। इसके बाद मौसम साफ रह सकता है।

विज्ञापन

मौसम का हाल

चौथे टेस्ट में भारत टीम में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?

मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम कुछ बदलाव कर सकती है। आकाश दीप पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें आराम चाहिए। इसी वजह से उनकी जगह अंशुल कंबोज या प्रसिद्ध कृष्णा खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। शुभमन गिल ने बताया है कि इन दोनों में से कोई एक मैनचेस्टर में अपनी गेंदबाजी का दम दिखाएगा। नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते सीरीज से ही बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर या कुलदीप यादव को टीम में जगह मिल सकती है। करुण नायर शुरुआती तीन टेस्ट मैच में फेल हुए हैं। उनकी जगह अब साई सुदर्शन को चांस मिल सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल को थका रही टीम इंडिया की कप्तानी, मैच से पहले दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola