---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs BAN: 29 रन की पारी खेलकर भी सूर्यकुमार यादव ने मचाया धमाल, हासिल कीं ये दो खास उपलब्धि

Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 मैच में 14 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

---विज्ञापन---

Suryakumar Yadav: भारत ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो खास उपलब्धि अपने नाम कर की है। वो टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, वो टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

तीन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार यादव ने टी20 में 69 पारियों में 2461 रन बनाए हैं। वो टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चार स्थान की लंबी छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आज उन्होंने पाकिस्तान के शोएब मलिक, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर और इंग्लैंड के इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बने इस खास लिस्ट का हिस्सा

पहले टी20 में भारतीय कप्तान ने 14 गेंद पर 29 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी

---विज्ञापन---
रोहित शर्मा 205
मार्टिन गप्टिल 173
निकोलस पूरन 144
सूर्यकुमार यादव 139
जोस बटलर 137
ग्लेन मैक्सवेल 134

भारतीय टीम ने मचाया धमाल

इस मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 127 रन पर ही सिमट गई थी। भारत के लिए अर्शदीप और वरुण ने 3-3 विकेट लिए थे। वहीं, भारत ने 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

First published on: Oct 06, 2024 11:13 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola