IND vs BAN: भारत ने ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा घमंड, सालों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ किया अपने नाम

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए कमाल कर दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़कर अपने नाम कर लिया है।

IND vs BAN (12)

IND vs BAN:  भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मैच कानपुर में खेल रही है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज कमाल कर रहे हैं। अब तक यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज कृतिमान रच चुके हैं। वहीं अब भारतीय टीम ने भी ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए इतिहास रचा है। भारतीय टीम टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज 200 रन बनाने वाली टीम बन गई है।

विज्ञापन

भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास

भारत ने इस मैच में 25 ओवर में 204 रन बनाकर टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने ये रिकॉर्ड साल 2017 में अपना नाम बनाया था। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में 28.1 ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ ये कारनामा किया था। हालांकि अब ये रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

जायसवाल और कोहली ने भी रचा इतिहास

इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बने। उन्होंने 31 गेंद में 50 रन पूरा कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम किया था। सहवाग ने साल 2008 में 32 गेंदो में अर्धशतक लगाया था।

विराट कोहली के नाम खास उपलब्धि

वहीं विराट कोहली ने भी इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। विराट ने इस मैच में 35 गेंद में 47 रन बनाए थे। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 रन पूरे भी कर लिए।

विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 233/10 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने 285/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। भारत की ओर से जायसवाल ने 51 गेंदों में 72 रन बनाए थे। जबकि रोहित शर्मा ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए। उनके अलावा केएल राहुल ने 43 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ