Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

ये 3 गेंदबाज ले सकते हैं बांग्लादेश की सीरीज में मोहम्मद शमी की जगह, एक ने तो T20 वर्ल्ड कप में मचा दिया था धमाल

IND vs BAN: टीम इंडिया के स्टार तेज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर संशय बना हुआ है। वो आखिरी बार 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में नजर आए थे। इसके बाद से ही वो चोट की वजह से टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पा रहे हैं।

Author
Edited By : Ashutosh Singh Aug 17, 2024 06:10

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू हो रही है। इस सीरीज के साथ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी भी शुरू कर देगी। हालांकि इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी का इस सीरीज में मुश्किल लग रहा है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि वो इस सीरीज में खेल सकते हैं, लेकिन अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि उनकी वापसी अभी और टल सकती है। तो आइये जानते हैं कि ऐसे हालात में कौन से 3 गेंदबाज उनकी जगह ले सकते हैं:

मुकेश कुमार

---विज्ञापन---

मोहम्मद शमी की जगह टीम मैनेजमेंट मुकेश कुमार को मौका दे सकती है। मुकेश कुमार काफी समय से टीम इंडिया के साथ हैं। उन्होंने टेस्ट और टी20 क्रिकेट में खुद को साबित किया है। घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। वो नई और पुरानी दोनों गेंदों से स्विंग करा सकते हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर बन सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े

आकाशदीप

आकाशदीप रणजी में मुकेश कुमार के ही जोड़ीदार हैं। दोनों ही खिलाड़ी बंगाल के लिए एक साथ खेलते हैं। आकाशदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट हासिल किए थे। इस दैरान उनकी रफ्तार और कंट्रोल ने सभी को प्रभावित किया था। ऐसे में वो भी टीम इंडिया के लिए एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

 

अर्शदीप सिंह

इस लिस्ट में आखिरी नाम अर्शदीप सिंह का है। उन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वो लिमिटेड ओवर में टीम इंडिया के नियमित सदस्य बन गए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब उन्हें भी टेस्ट क्रिकेट में मौका दे सकता है।

ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा

First published on: Aug 17, 2024 06:10 AM

संबंधित खबरें