India vs Australia 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर रविवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. दोनों टीमों के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और विराट कोहली का जिक्र हुआ. क्योंकि लंबे समय के बाद इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो रही है, फैंस को भी विराट-रोहित की वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा था. जो अब खत्म होने वाला है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भी रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है.
रोहित-विराट को लेकर क्या बोले मिचेल मार्श?
मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा “मुझे अपने करियर में रोहित-विराट के खिलाफ खेलने का सौभाग्य मिला है. वे दोनों बड़े दिग्गज हैं. खासकर विराट इस व्हाइट बॉल क्रिकेट में महान रन चेजर हैं. आप देख सकते हैं टिकटों की बिक्री हो चुकी है क्योंकि हर कोई उनको देखने के लिए आ रहा है.”
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ऐसा करते ही दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे रोहित शर्मा, आज तक कोई नहीं रच पाया है ऐसा इतिहास
आगे उन्होंने कहा कि “अगर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ये उनका आखिरी दौरा है तो वे जरूर इसका आनंद लेंगे, मैं उम्मीद करता हूं कि लोगों को उनका ज्यादा अच्छा क्रिकेट देखने को न मिले, लेकिन वे दो महान बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया में जरूर खेलते हुए देखेंगे.”
आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे रोहित-विराट
रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं, क्योंकि टी20 और टेस्ट से ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं. टीम इंडिया के लिए आखिरी बार रोहित और विराट को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखा था, जिसको टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अगुवाई में अपने नाम भी किया था.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: कहां और कब फ्री में देखें रोहित शर्मा और विराट कोहली का कमबैक मैच? फैंस का खत्म होगा इंतजार
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी OUT, अभिषेक-संजू ओपनर…वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
6 mins agoईरानी कप में मुकेश कुमार ने बरपाया कहर, 8 विकेट लेकर ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा
27 mins agoईरानी कप में फेल हुए भारतीय टेस्ट टीम के 3 स्टार खिलाड़ी, बल्ले और गेंद से किया निराश
47 mins agoइंडिया ए की टीम में सूर्यांश शेडगे ने किया हार्दिक पांड्या को रिप्लेस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम
1 hr ago‘वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे ’, कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा दावा
1 hr agoन्यूजीलैंड सीरीज में खुलेगा वर्ल्ड कप टीम का राज! कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा हिंट
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 167 रनों से मिली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार का चला जादू
1 hr agoVIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने 'बेबी-क्रेडल' सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
2 hrs agoIND vs PAK: बेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, अहमद शहजाद ने बनाया मजाक
3 hrs agoजो विराट कोहली नहीं कर पाए वो शुभमन गिल ने कर दिखाया, 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रच दिया इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines