इमरान ताहिर ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 46 साल की उम्र में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

सीपीएल 2025 के 9वें मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान इमरान ताहिर ने 5 विकेट चटकाए। 5 विकेट लेने के साथ ही इमरान ताहिर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

Imran Tahir

इमरान ताहिर ने 47 की उम्र में झटके 5 विकेट (PIC Credit - X)

Caribbean Premier League 2025: वेस्टइंडीज में इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 खेली जा रहा है। जिसका 9वां मैच गुयाना अमेजन वॉरियर्स-एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच खेला गया। इस मैच को गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 83 रनों से अपने नाम कर लिया था। इस मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान इमरान ताहिर ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके उन्होंने टी20 क्रिकेट में इतिहास भी रच दिया।

विज्ञापन

इमरान ताहिर ने रचा इतिहास

इस मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान इमरान ताहिर विपक्षी टीम पर अकेले भारी पड़ते हुए दिखाई दिए। मैच में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए इमरान ताहिर ने 4 ओवर में महज 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इमरान ताहिर अब 46 साल की उम्र में कप्तान के रूप में टी20 क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में इमरान 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इमरान ताहिर की टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 211 रन बनाए थे। इस दौरान गुयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाई होप ने 54 गेंदों पर सबसे ज्यादा 82 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले थे।

इसके बाद 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम 15.2 ओवर में 128 रनों पर ही ढेर हो गई थी। एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए करिमा ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ