ICC T20I Rankings: ईशान-अभिषेक का जलवा बरकरार, सूर्या को लगा बड़ा झटका, जैकब बैथल ने लगाई लंबी छलांग
ICC T20I Rankings: आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला. ईशान किशन ने नंबर-1 पर कब्जा बरकरार रखा है, जबकि अभिषेक शर्मा भी दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. वहीं, इंग्लैंड के जैकब बैथल ने लंबी छलांग लगाते हुए पहली बार टॉप-10 में एंट्री कर ली है.
ICC T20I Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मेंस टी20I बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज के बीच आई नई टी20I रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने नंबर-1 पर अपनी बादशाहत कायम रखी है, जबकि अभिषेक शर्मा भी अपने स्थान पर बरकरार हैं.
हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका लगा है और वह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. वहीं, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जैकब बैथल ने लंबी छलांग लगाते हुए पहली बार टॉप-10 में जगह बना ली है.
---विज्ञापन---
ईशान किशन की नंबर-1 कुर्सी बरकरार
आईसीसी की नई टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में ईशान किशन शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. उनकी रेटिंग बढ़कर 897 हो गई है. इससे पहले 1 जुलाई को उनकी रेटिंग 876 थी, यानी इस बार उन्हें 21 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ है. वहीं, अभिषेक शर्मा 881 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच महज 16 रेटिंग अंकों का अंतर है, जिससे आने वाले मुकाबलों में नंबर-1 की रेस और भी रोमांचक हो सकती है.
सूर्यकुमार यादव को हुआ नुकसान
टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव की रैंकिंग में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ताजा अपडेट में उन्हें 4 स्थानों का नुकसान हुआ है और वह 687 रेटिंग अंकों के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं. लंबे समय तक टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले सूर्या अब टॉप-10 से भी बाहर हो चुके हैं.
---विज्ञापन---
हालांकि, टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम है. ताजा रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में तीन भारतीय शामिल हैं. ईशान और अभिषेक के बाद तिलक वर्मा छठे स्थान पर बने हुए हैं और उनके 721 रेटिंग अंक हैं.
वहीं, भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में नाबाद 76 रनों की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बैथल को इस शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. बैथल एक साथ 7 स्थानों की छलांग लगाते हुए 8वें नंबर पर जगह बना ली है. उनकी रेटिंग अब 708 हो गई है. वह करियर में पहली बार टी20 बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में शामिल हुए हैं. वहीं, भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 425 पायदान की लंबी छलांग लगाई हैं. अय्यर अब 93वें नंबर पर आ गए हैं. अय्यर की कप्तानी की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 68 रन और दूसरे मैच में 37 रन बनाकर प्रभावित किया है.
---विज्ञापन---
England's T20I stars made important gains in the latest ICC Men's Player Rankings 🙌https://t.co/suYR1nWEKz
हिंदी न्यूज़/खेल/ICC T20I Rankings: ईशान अभिषेक का जलवा बरकरार, सूर्या को लगा बड़ा झटका, जैकब बैथल ने लगाई लंबी छलांग
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.