'अभी दो मैच बचे...', जोफ्रा आर्चर ने दी वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी, तीसरे T20I में OUT करने के बाद बयान से मचाई सनसनी!

Jofra Archer-Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को जोफ्रा आर्चर ने भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे T20I में आउट कर दिया. आर्चर ने अब आने वाले दो मैचों के लिए वैभव को चेतावनी दे दी है.

vaibhav sooryavanshi (12)
1 / 6

Jofra Archer-Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम 202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अच्छी शुरुआत मिली और उन्होंने दो छक्के भी जड़े. हालांकि, सूर्यवंशी अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए और जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट कर दिया. अब आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया और आने वाले मैचों के लिए चेतावनी भी दे दी है. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

वैभव-जोफ्रा के बीच रही है प्रतिस्पर्धा

वैभव-जोफ्रा के बीच रही है प्रतिस्पर्धा2 / 6

जोफ्रा आर्चर और वैभव सूर्यवंशी के बीच T20I सीरीज में प्रतिस्पर्धा रही है. दूसरे T20I में वैभव ने जोफ्रा को जोरदार छक्का जड़ा था और तीसरे मैच में भी उन्होंने गेंद बाउंड्री के बाहर भेजी. हालांकि, आर्चर ने बाउंसर लगाकर वैभव को आउट कर दिया. उनकी 13 रन की पारी का अंत हो गया. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को आउट करने पर क्या बोले जोफ्रा?

वैभव सूर्यवंशी को आउट करने पर क्या बोले जोफ्रा?3 / 6

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोफ्रा आर्चर से वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बारे में सवाल किया गया. जोफ्रा ने साफ कर दिया कि वैभव को आउट करके उन्होंने दो छक्कों का बदलाव ले लिया है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अब हिसाब बराबर हो गया है.' (Image: Twitter/X)

'जो बेहतर खेलेगा...'

'जो बेहतर खेलेगा...'4 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच दो T20I मैच बचे हैं. जोफ्रा आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी दी और साफ कर दिया कि जो अच्छा खेलेगा, उसे इस प्रतियोगिता में जीत मिलेगी. उन्होंने कहा, 'अभी भी दो मैच बचे हैं और चीजें किसी भी दिशा में जा सकती हैं. जो ज्यादा बेहतर खेलेगा, वही बाजी मारेगा.' (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

इंग्लैंड की जीत पर क्या बोले जोफ्रा आर्चर?

इंग्लैंड की जीत पर क्या बोले जोफ्रा आर्चर?5 / 6

जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड की जीत को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, 'कभी-कभी आपको अपने जोश पर काबू रखना होता है. हमने आज कुछ ऐसा ही किया और नतीजा हमारे पक्ष में गया.' (Image: Twitter/X)

भारत-इंग्लैंड के बीच कब होगा अगला मैच?

भारत-इंग्लैंड के बीच कब होगा अगला मैच?6 / 6

इंग्लैंड और भारत के बीच 9 जुलाई को चौथा T20I मैच खेला जाएगा. ब्रिस्टल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है. टीम इंडिया अब जीत दर्ज करके खाता खोलना चाहेगी. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन