IND vs ENG: कब और कहां होगा चौथा टी20 मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में करारी हार के बाद टीम इंडिया सीरीज 0-2 से पिछड़ चुकी है और अब टीम पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम हर हाल में चौथा टी20 मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. यहां जानिए कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला?

India vs England (Image generated by AI)
1 / 7
India vs England (Image generated by AI)

India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ने के बाद, टीम इंडिया को लगातार दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. तीसरे टी20 में 125 रनों से मिली करारी हार के बाद अब भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है और उसके सामने सीरीज में बने रहने की चुनौती है. ऐसे में टीम इंडिया चौथे मुकाबले में हर हाल में जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.  

विज्ञापन

टीम इंडिया पर सीरीज हार का खतरा

टीम इंडिया पर सीरीज हार का खतरा2 / 7

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस टी20 सीरीज में अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा, जबकि दूसरे और तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी. अब चौथा मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा होगा. अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो सीरीज भी गंवा देगी. वहीं, हैरी ब्रूक की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20 मैच?

कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20 मैच?3 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी और एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

कितने बजे शुरू होग मुकाबला?

कितने बजे शुरू होग मुकाबला?4 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे दोनों कप्तान टॉस के मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

कहां देखें लाइव मैच?

कहां देखें लाइव मैच?5 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड6 / 7

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे.

विज्ञापन

इंग्लैंड का स्क्वॉड

इंग्लैंड का स्क्वॉड7 / 7

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, जोश टंग और ल्यूक वुड.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन