अध्यक्ष के साथ ही ICC में नए डायरेक्टर की खोज, रेस में ये नाम शामिल

ICC Female Director Race: क्रिकेट की शीर्ष संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की महिला निदेशक इंदिरा नूई का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके बाद नई महिला निदेशक के लिए तलाश तेज हो गई है।

ICC Director

ICC

ICC Female Director Race: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का कार्यकाल खत्म होने के बाद जय शाह नए प्रेसिडेंट बनने के लिए तैयार हैं। जय शाह अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जय शाह के साथ ही आईसीसी ने डायरेक्टर पद के लिए भी योग्य उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इंदिरा नूई ने दिया इस्तीफा

दरअसल, पेप्सिको की पूर्व सीईओ और आईसीसी की महिला निदेशक की जिम्मेदारी निभाने वाली इंदिरा नूई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब 6 साल तक इस पद पर रहीं। उन्होंने जून 2018 में आईसीसी के डायरेक्टर के तौर पर जॉइन किया था। उन्हें शुरू में दो साल के लिए चुना गया था। बाद में स्वतंत्र महिला निदेशक के तौर पर उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन

ये नाम रेस में शामिल 

नूई का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब कई नाम रेस में सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की किसी महिला का नाम आगे चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर मैग लैनिंग का नाम चर्चा में है। उनके साथ इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स भी रेस में हैं। कहा जा रहा है कि खेल जगत के अलावा कॉर्पोरेट जगत से भी कोई नाम आगे आ सकता है।

विज्ञापन

क्या है नियम? 

निदेशक मंडल की ओर से एक महिला की खोज की जाएगी। इस पद पर सिर्फ महिला को ही चुनने का उद्देश्य क्रिकेट के खेल में समानता और विविधता को बढ़ावा देना है। इस पद के लिए एक ऐसे व्यक्ति को चुना जाएगा, जो स्वतंत्र निदेशक के तौर पर काम कर सकता है।

विज्ञापन

आईसीसी में 16 सदस्य

आपको बता दें कि नूई के पद छोड़ने के बाद अब आईसीसी में 16 सदस्य रह गए हैं। इनमें 12 पूर्ण सदस्य, तीन एसोसिएट नेशन निदेशक और एक अध्यक्ष शामिल हैं। वैसे डायरेक्टर समेत ICC बोर्ड में 17 सदस्य होते हैं। नए अध्यक्ष को चुनाव जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 9 वोटों की जरूरत होगी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ